हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्हें शुरुआत में जबर्दस्त सफलता मिली, लेकिन आगे चलकर उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। नतीजा यह हुआ कि इन सितारों का एक्टिंग करियर डूब गया। हालांकि, इनमें कई ऐसे भी कलाकार थे जिन्होंने हार न मामते हुए बिजनेस या फिर नौकरी शुरू की और आज मोटी कमाई कर रहे हैं।
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होने पर इन कलाकारों ने एक्टिंग को कह दिया अलविदा, आज बिजनेस से कमा रहे हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सहिल खान ने अपनी शुरुआत स्टाइल फिल्म से की थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद साहिल कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उनके करियर का ग्राफ गिरता चला गया। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर खुद का बिजनेस स्टार्ट किया। साहिल देश के जाने माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, साथ ही उनके कई जिम हैं। इनसे वह करोड़ों की कमाई करते हैं।
Oscar 2023 Live Streaming: इतिहास रचने से एक कदम दूर आरआरआर, जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग
90 के दशक में मयूरी कांगो ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। पापा कहते हैं फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला था। कई बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद भी मयूर का एक्टिंग करियर फ्लॉप ही रहा। बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहकर नौकरी कर ली। इस समय वह गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड हैं।
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, अग्निपथ का ट्रेलर पोस्ट कर लिखी यह बात
80 के दशक में कुमार गौरव ने अपनी फिल्म लव स्टोरी से तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद उन्हें अगला सुपरस्टार कहा जाने लगा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने बिजनेस की तरफ रुख कर लिया। अब वह मालदीव में अपने ट्रैवेल बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं।
Snehlata Dixit Death: कड़ी सुरक्षा में माधुरी की मां का अंतिम संस्कार, अपरिचितों को रोकने को तैनात रहे बाउंसर
तुम बिन में संदली सिन्हा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। एक्ट्रेस अब 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' नाम की बेकरी का संचालन करती हैं, जो कि देश की सबसे बड़ी बेकरियों में गिनी जाती है।
Karan Johar: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की पूरी, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात