फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: डांस के बाद अक्की ने दिखाया आवाज का जादू, अपारशक्ति संग स्टेज पर 'तारे गिन गिन' गाकर मचाया धमाल

Tue, 14 Mar 2023 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
The Entertainers Akshay Kumar aparshakti kurana performed on tare gin gin song at stage see viral vedio
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अगर कोई सुपरस्टार इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हैं। पिछले साल से बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने वाले अक्षय जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी लगातार पिछड़ती फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पहले इंटरनेशनल टूर यानी 'द एंटरटेनर्स' की चर्चा इन दिनों आए दिन हो रही है। रोजाना अक्षय के इस टूर से उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिनमें वह अपने और साथियों के साथ स्टेज पर धमाल मचाते दिखाई देते हैं। यूएस टूर से अब खिलाड़ी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपारशक्ति खुराना संग 'तारे गिन गिन' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं।

The Entertainers Akshay Kumar aparshakti kurana performed on tare gin gin song at stage see viral vedio
नोरा फतेही और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अपने इंटरनेशनल टूर 'द एंटरटेनर्स' को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता इस टूर पर सोनम बाजवा, दिशा पटानी, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय संग यूएस के अलग-अलग शहरों में धमाल मचा रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो 'द एंटरटेनर्स' टूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस वायरल वीडियो में खिलाड़ी, स्टेबिन बेन और अपारशक्ति खुराना मशहूर पंजाबी गाने 'तारे गिन गिन' गाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने डांस से फैंस के साथ सोसल मीडिया पर कमाल दिखाने के बाद अब अक्षय कुमार अपनी सिंगिंग से प्रभावित कर रहे हैं।

The Entertainers Akshay Kumar aparshakti kurana performed on tare gin gin song at stage see viral vedio
अक्षय कुमार, नोरा फतेही - फोटो : social media

यह वायरल वीडियो फ्लोरिडा शहर में हुए स्टेज परफॉर्मेंस का है, जिसमें अपारशक्ति खुराना और अक्षय कुमार ने अपनी सिंगिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। तीनों कलाकारों ने परफॉर्मेंस देखने आए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अक्की का सिंगर वाला अवतार देखने को मिलना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।  'तारे गिन गिन' की बात करें तो यह गाना पंजाबी सिंगर सुखबीर का सुपरहिट है, जो अक्सर भारतीयों की शादी और पार्टियों में धमाल मचाता है। 
Hunter: सुनील शेट्टी की सीरीज 'हंटर' का ट्रेलर रिलीज, मिनी टीवी पर एसीपी बन बड़ा धमाका करने को तैयार अन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
The Entertainers Akshay Kumar aparshakti kurana performed on tare gin gin song at stage see viral vedio
अक्षय कुमार, मौनी रॉय - फोटो : social media

'द एंटरटेनर्स' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'बॉयज ने स्टेज पर गाना परफॉर्म करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। तीनों कलाकारों को खूब मजा आया। धन्यवाद ऑरलैंडो फ्लोरिडा...क्या रात थी।' आपको बता दें, इस वायरल वीडियो पर अक्षय कुमार के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'लगे रहो अक्षय सर।' दूसरे ने लिखा, 'अक्ष पाजी जिंदाबाद।' गौरतलब है अक्षय कुमार के इस टूर के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Entertainers Tour (@theentertainerstour)

विज्ञापन
The Entertainers Akshay Kumar aparshakti kurana performed on tare gin gin song at stage see viral vedio
अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेता फिल्म 'सेल्फी' में नजर आए थे, जो सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता 'बड़े मियां छोटे मियां, 'कैप्सूल गिल', 'मिशन सिंड्रेला', 'ओह माय गॉड 2' और 'हेरा फेरी 3' में अपने अभिनय का दम दिखाते नजर आएंगे। 
TJMM: 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए रणबीर कपूर को अबतक नहीं मिले पैसे, लव रंजन ने खुद बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed