बॉलीवुड में कई तरह की जोड़ियां आपने देखी होंगी। इन जोड़ियों की लिस्ट में ही शामिल हैं बहन-बहन की जोड़ी। दरअसल बॉलीवुड में काफी बहनों की जोड़ियां हैं जो एक्टिंग के मैदान में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। लेकिन इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको सिर्फ उन बहनों की जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी बड़ी बहन तो हिट हुई लेकिन छोटी बहन फ्लॉप हो गईं।
शिल्पा- शमिता से मलाइका-अमृता तक, बड़ी बहन को मिली सफलता तो छोटी सिस्टर हुई फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
बहनों की जोड़ी में सबसे पहले बात करते हैं शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी हैं। शिल्पा शेट्टी आज सिनेमा का एक जाना माना चेहरा बन गई हैं। फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बाद भी शिल्पा का जलवा छोटे पर्दे पर कायम है। लेकिन वहीं शिल्पा की छोटी बहन शमिता का करियर कुछ अच्छा नहीं रहा। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन इसके बाद भी शमिता का करियर कुछ खास नहीं चल पाया।
काजोल मुखर्जी और तनिशा मुखर्जी
काजोल ने अपने अलग अलग किरदारों से सभी का दिल जीता है। काजोल के पास आज भी फिल्मों के ऑफर्स की कमी नहीं हैं। वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं तनिशा मुखर्जी ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म नील एन निक्की से किया था। तनिशा की पहली ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद तनिशा का करियर कभी संवर नहीं पाया।
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इसके बाद भी किसी न किसी वजह से वो सुर्खियों में रहती हैं। वहीं मलाइका के आइटम नंबर्स भी फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर अमृता अरोड़ा अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई हैं। इसके साथ ही अब उन्होंने भी फिल्मों से दूरी बना ली है।
डिंपल कपाड़िया और सिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल डिंपल कपाड़िया ने पहली फिल्म बॉबी से ही सभी का दिल जीत लिया था। वहीं दूसरी ओर फिल्म अनुरोध से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं सिंपल कपाड़िया की पहली ही फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं आगे का करियर भी कुछ खास नहीं रहा।