फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी हर फिल्ममेकर की पहली पसंद था ये एक्टर, डिप्रेशन के बाद पहुंचा 'पागलखाने', 9 साल से है गुमशुदा

Wed, 11 Dec 2019 07:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Dec 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
forgotten stars What happened to Actor Raj Kiran Where Is He?
राज किरण - फोटो : Twitter

'कर्ज', 'घर हो तो ऐसा', 'तेरी मेहरनबानियां', 'बसेरा', 'बुलंदी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राज किरण (Raj Kiran) तो आपको याद ही होंगे। भूले बिसरे सितारों की अगर बात करें तो राज किरण का नाम लेना जरूरी हो जाता है। उनकी एक्टिंग के फैन रहे लोग आज भी उनकी तलाश करते हैं। यहां तक की उनकी मौत से जुड़ी खबरें भी खोजी जाती हैं लेकिन आपको बता दें वह फिलहाल अमेरिका के टेक्सस में हैं।

forgotten stars What happened to Actor Raj Kiran Where Is He?
Raj Kiran

यहां भी वह अपने परिवार के साथ नहीं हैं क्योंकि उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया है। वह इन दिनों दिमागी रूप से अशक्त लोगों के लिए बनाए घर में रहते हैं और अपना खर्च खुद उठा रहे हैं। राज किरण का पूरा नाम राज किरण मेहतानी है। भारत में उनके फैंस उन्हें कई साल से लापता समझते हैं क्योंकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है।

forgotten stars What happened to Actor Raj Kiran Where Is He?
Raj Kiran

साल 2011 में फिल्म 'कर्ज' में राज किरण के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर जब राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो पता चला कि राज पिछले दस साल से अमेरिका के अटलांटा में एक पागलखाने में भर्ती है। उन्होंने बताया कि राज किरण को उनके परिवार ने धोखा दिया था, तब से वे डिप्रेशन में चले गए और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वहीं दीप्ति नवल ने उन्हें अमेरिका में टैक्सी चलाते हुए देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
forgotten stars What happened to Actor Raj Kiran Where Is He?
Raj Kiran

वहीं दूसरी तरफ राजकिरण की पत्नी रूपा और बेटी ऋषिका का कहना है कि ऋषि के दावे में सच्चाई नहीं है। ऋषिका के मुताबिक उनके पिता 9 साल से गुमशुदा हैं। उनकी तलाश पुलिस और प्राइवेट डिटेक्टिव कर रहे हैं। राज किरण टीवी पर आखिरी बार शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर 1994 में नजर आए थे।

विज्ञापन
forgotten stars What happened to Actor Raj Kiran Where Is He?
Raj Kiran

राज किरण जब तक फिल्मों में थे, सभी ने पूछा, स्वागत किया, लेकिन जब फिल्मों से नाता टूटा तो इंडस्ट्री के लोगों ने भी राज किरण को अपनी जिंदगी से निकाल फेंका, ठीक वैसे ही जैसे कोई दूध से मक्खी निकालकर फेंक देता है। कई लोगों की मानें तो बेशक राज किरण ने फिल्में छोड़ दी थीं लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था, पर डिप्रेशन और पागलपन के चलते उनका सारा पैसा खत्म हो गया।बेहद दुख की बात है कि 70 और 80 के दशक का ये सुपरस्टार ऐसे भुला दिया गया लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी फिल्में देख उन्हें याद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed