फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल में परिवार के चार सदस्यों की मौत से टूटे रणधीर, बोले- अब तो मैं घर में अकेला रह गया हूं...

Mon, 15 Feb 2021 01:43 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 15 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four members of Kapoor family dies in two years Randhir Kapoor feels lonely in home
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में दशकों से राज करते आ रहे कपूर खानदान पर बीते कुछ समय से न जाने क्या आफत आन पड़ी है। अलग अलग कारणों से ही सही, लेकिन इस परिवार ने बीते दो वर्षों में क्या कुछ नहीं झेला। एक एक कर इतने सदस्यों की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।


 

Four members of Kapoor family dies in two years Randhir Kapoor feels lonely in home
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों भाईयों की मौत के बाद बुरी तरह टूट चुके रणधीर कपूर का दर्द एक बातचीत के दौरान छलक पड़ा। फहले ऋषि और फिर राजीव कपूर को खोने के बाद रणधीर घर में खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे हैं।
 
Four members of Kapoor family dies in two years Randhir Kapoor feels lonely in home
रणधीर कपूर - फोटो : instagram
रणधीर कहते हैं कि मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के बराबर करीब था। मैंने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया है। मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन ऋतु नंदा, ऋषि और अब राजीव। उन्होंने बताया कि इतने बड़े परिवार में इन्हीं चारों से उनकी सबसे अधिक बातें होती थीं और यही लोग अब दुनिया में नहीं रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four members of Kapoor family dies in two years Randhir Kapoor feels lonely in home
रणधीर कपूर, राज कपूर, राजीव कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Instagram
मालूम हो कि एक अक्टूबर 2018 को मां कृष्णा राज कपूर, 14 जनवरी 2020 को ऋतु नंदा, 30 अप्रैल 2020 को भाई ऋषि कपूर और 9 फरवरी 2021 को भाई राजीव कपूर के निधन का सबसे ज्यादा रणधीर पर असर पड़ा है।

 
विज्ञापन
Four members of Kapoor family dies in two years Randhir Kapoor feels lonely in home
राजीव कपूर
रणधीर बताते हैं कि अंतिम समय में राजीव कपूर को बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन सभी असफल रहीं। आखिरकार दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। बेहद दुखी होकर रणधीर कहते हैं कि अब मैं घर में अकेला रह गया हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed