फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurmeet-Debina: बेटी के जन्म के चार महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं देबिना, फैंस बोले- भगवान जब देता है छप्पर...

Tue, 16 Aug 2022 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 16 Aug 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Four months after daughter birth Gurmeet Debina announce second pregnancy got trolled
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, देबिना और गुरमीत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। कुछ लोग देबिना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें और गुरमीत को बधाई दे रहे हैं, तो कोई पहली प्रेग्नेंसी के चार महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

Four months after daughter birth Gurmeet Debina announce second pregnancy got trolled
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media

देबिना द्वारा साझा की गई तस्वीर में गुरमीत एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। बेटी लियाना कैमरे की तरफ और देबिना गुरमीत की तरफ देख रही हैं। देबिना, गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखा रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर में देबिना ने व्हाइट टॉप और पिंक बॉटम पहना हुआ है। वहीं गुरमीत व्हाइट टी-शर्ट और लियाना व्हाइट फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं।

Four months after daughter birth Gurmeet Debina announce second pregnancy got trolled
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

पोस्ट को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, "कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की गई होती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता...यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है।" इसके साथ ही देबिना ने हैशटैग में बेबी नंबर 2, मम्मी फिर से, रास्ते में, प्रेग्नेंसी डायरी, डैडी अगेन, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four months after daughter birth Gurmeet Debina announce second pregnancy got trolled
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई हस्तियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी जोड़े को बधाई दी। तस्नीम नेरुरकर ने लिखा, "यह अद्भुत खबर है..बधाई दोस्तों।" तन्वी ठक्कर ने कमेंट किया, "ओएमजी बधाई।" टीना दत्ता ने कहा, "वाह।" रश्मि देसाई और युविका चौधरी ने कहा, "वाह बधाई।" वहीं कुछ लोग देबिना को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "इतनी जल्दी! अभी पहले वाला बेबी तो बहुत छोटा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं...भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, बधाई।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed