सब्सक्राइब करें

OTT Release: ओटीटी पर आईं तेलुगू में बनी ये चार फिल्में, लेकिन संभलकर लगाना होगा समय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
four telugu flop films will release on ott platform in april
ओटीटी पर रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस अप्रैल के पहले हाफ में एक या दो नहीं बल्कि चार फिल्में आने वाली हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। इस लिस्ट में प्रभास की पैन इंडिया रिलीज राधे श्याम भी है। इसके अलावा राज थारुन की स्टैंड अप राहुल, शरवानंद की आडवल्लु मीकू जौहारलू और हे सिनामिका भी डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Trending Videos
four telugu flop films will release on ott platform in april
राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

राधेश्याम

प्रभास की राधेश्याम एक अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। प्रभास की इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया था। फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स भी काफी महंगे दाम पर बिके थे। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
four telugu flop films will release on ott platform in april
स्टैंड अप राहुल  - फोटो : सोशल मीडिया

स्टैंड अप राहुल 

स्टैंड अप राहल सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज की गई थी। इसके ठीक तीन सप्ताह बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चला। यह फिल्म अहा वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आठ अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

four telugu flop films will release on ott platform in april
हे सिनामिका - फोटो : सोशल मीडिया

हे सिनामिका

हे सिनामिका का हाल भी स्टैंड अप राहुल की तरह ही रहा। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में दलकीर सलमान, अदिति राव और काजल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बड़े पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद एक अप्रैल को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
four telugu flop films will release on ott platform in april
आडवल्लु मीकू जौहारलू - फोटो : सोशल मीडिया

आडवल्लु मीकू जौहारलू
फ्लॉप फिल्मों की इस लिस्ट में शरवानंद की आडवल्लु मीकू जौहारलू भी शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं वसूल कर पाई थी। यह पारिवारिक ड्रामा सोनी लिव पर 2 अप्रैल के दिन रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed