सब्सक्राइब करें

Freida Pinto Birthday: फ्रीडा पिंटो ने देव पटेल को 6 साल तक किया डेट, अब बिना शादी बनने जा रही हैं मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 18 Oct 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Freida Pinto Birthday: Freida Pinto dated Dev Patel for 6 years, now she is going to be mother without marriage
फ्रीडा पिंटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर में लतिका के किरदार से दुनिया भर से मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म की शूट के दौरान फ्रीडा का दिल लीड एक्टर देव पटेल के लिए धड़कने लगा। दोनों की रील से रियल लाइफ जोड़ी बन गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। देव के साथ फ्रीडा काफी सीरियस रिलेशनशिप में थीं। जिस वक्त वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब फ्रीडा तीस साल की और देव 24 साल के थे। दोनों के बीच इतना गहरा प्यार था, कि हर किसी को लगने लगा था कि ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन इस बीच दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबकों चौंका दिया। फ्रीडा आज अपना जन्म 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में।

Trending Videos
Freida Pinto Birthday: Freida Pinto dated Dev Patel for 6 years, now she is going to be mother without marriage
फ्रीडा पिंटो - फोटो : Instagram: @freidapinto

देव से रहा गहरा रिश्ता
स्लमडॉग मिलेनियर में साथ काम करने वाले देव पटेल और फ्रीडा पिंटो 6 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे, लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका और साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। बेशक दोनों अलग हो गए हों, लेकिन वह दोनों अभी भी दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Freida Pinto Birthday: Freida Pinto dated Dev Patel for 6 years, now she is going to be mother without marriage
फ्रीडा पिंटो

रॉनी बकार्डी से जुड़ा नाम
देव पटेल के बाद फ्रीडा पिंटो का नाम पोलो प्लेयर रॉनी बकार्डी के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन रॉनी के साथ भी उनका रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Freida Pinto Birthday: Freida Pinto dated Dev Patel for 6 years, now she is going to be mother without marriage
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

बनने वाली है कोरी ट्रैन के बच्चे की मां
फ्रीडा क आखिरकार अनका सच्चा साथी मिल ही गया। कोरी ट्रैन एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं, उन्होंने कुछ साल पहले ही सगाई कर ली थी। इस साल फ्रीडा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वह कैरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
Freida Pinto Birthday: Freida Pinto dated Dev Patel for 6 years, now she is going to be mother without marriage
फ्रीडा पिंटो

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
स्लमडॉग मिलियनेर के अलावा फ्रीडा तृष्णा, ब्लैक गोल्ड, नाइट ऑफ कप्स, डेजर्ट डांसर, लव सोनिया, मोगली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed