सब्सक्राइब करें

Lut Gaye Song: इमरान हाशमी के हिट सॉन्ग 'लुट गए' के भोजपुरी वर्जन ने उड़ाया गर्दा, पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 18 Oct 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
Lut Gaye Song: Bhojpuri version of Emraan Hashmi's hit song 'Lut Gaye' blew up, song released in the voice of Pawan Singh
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक जाना पहचाना नाम हैं। एक बार फिर पवन सिंह अपने गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। भोजपुरी में एक नया ट्रेंड चला है कि बॉलीवुड के फेमस गानों को दोबारा भोजपुरी में रि-क्रिएट किया जा रहा है। दरअसल इस बार पवन सिंह ने एक मशहूर गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। ये गाना मशहूर एक्टर इमरान हाशमी पर फिल्माया गया था जबकि इसे गाया जुबिन नौटियाल ने था। ये गाना कोई और नहीं बल्कि लुट गए है, जो अपने आप में सुपरहिट गाना है। भोजपुरी में रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही लोग इस गाने को जबरदस्त पसंद कर रहे हैं। इसे यू-ट्यूब पर करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लोग इस पर कमेंट करके अपनी राय रख रहे हैं। टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब चैनल से लॉन्च किया है।  इस गाने के भोजपुरी लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं।

Trending Videos
Lut Gaye Song: Bhojpuri version of Emraan Hashmi's hit song 'Lut Gaye' blew up, song released in the voice of Pawan Singh
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में इस गीत के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे, जबकि भोजपुरी में इसको ट्रांसलेट छोटू यादव ने किया है। इसको संगीत तनिष्क बागची ने दिया। दो दिन पहले ही रिलीज हुआ ये गीत यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस भोजपुरी वर्जन को जमकर पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lut Gaye Song: Bhojpuri version of Emraan Hashmi's hit song 'Lut Gaye' blew up, song released in the voice of Pawan Singh
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले इस गाने की एक झलक पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था कि 'लुट गए भोजपुरी का जादू हमें एक बार फिर कभी ना भूलने वाली लव स्टोरी की झलक दिखा रहे हैं। गाना रिलीज हो चुका है।'

Lut Gaye Song: Bhojpuri version of Emraan Hashmi's hit song 'Lut Gaye' blew up, song released in the voice of Pawan Singh
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में पहली ही सुपरहिट हो चुके इस गाने के अब भोजपुरी वर्जन में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस वर्जन में एक्टिंग करते हुए इमरान हाशमी ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके बोल भोजपुरी में हैं।
विज्ञापन
Lut Gaye Song: Bhojpuri version of Emraan Hashmi's hit song 'Lut Gaye' blew up, song released in the voice of Pawan Singh
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये यू-ट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। पवन सिंह ने हिंदी के जैसे ही पूरी खूबसूरती के साथ भोजपुरी में गाया है। इसका संगीत इसकी यूएसपी है, इसलिए लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed