सब्सक्राइब करें

Birthday Special: ओम पुरी बचपन में धोते थे चाय के कप, फिर हॉलीवुड तक मचाई धूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 18 Oct 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Om Puri used to wash tea cups, then made a splash till Hollywood
ओम पुरी - फोटो : PTI

दुनिया में संघर्ष की आपने बहुत सी कहानियां सुनी होंगी। ऐसी कहानियां जिन्होंने साबित कर दिया कि अगर व्यक्ति मेहनत से काम करना चाहे तो पूरी कायनात उसे कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाने में जुट जाती है। एक ऐसी ही कहानी बॉलीवुड के अभिनेता की है, जो कभी चाय के कप धोया करता था। लेकिन जब उसकी मेहनत परवान चढ़ी तो उसका डंका हॉलीवुड तक बजा। औसत शक्ल के बावजूद उसने अपनी एक्टिंग का लोहा ऐसा मनवाया कि शायद ही मनोरंजन जगत की देश-दुनिया की हस्ती होगी जो उनके टैलेंट से परिचित न हो। हम किसी और की नहीं बल्कि ओम पुरी साहब की बात कर रहे हैं। ओम पुरी का जन्म साल 1950 में 18 अक्तूबर को हुआ था। आज उनकी जन्मदिवस के मौके पर जानते हैं कि कैसे संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया और वो मैथेड एक्टिंग के इंस्टिट्यूट साबित हो गए।

Trending Videos
Birthday Special: Om Puri used to wash tea cups, then made a splash till Hollywood
ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

ओमपुरी का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण बीता था। वो कई बार अपने किस्से सुनाते हुए भावुक हो जाते थे। एक बार अनुपम खेर के शो में उन्होंने बताया कि 6 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को चलाने के लिए वो चाय के ग्लास धोते थे। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है और उनको सफलता बड़े संघर्ष बाद हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Om Puri used to wash tea cups, then made a splash till Hollywood
ओम पुरी - फोटो : Social Media

आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड तक में अदाकारी करने वाले ओम पुरी की अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं थी। यहां तक कि उनकी हिंदी भी ज्यादा बेहतर नहीं थी। उनकी शिक्षा पंजाबी भाषा में हुई थी। जब वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंचे थे तो उनमें काफी आत्मविश्वास की कमी थी। आत्मविश्वास न होने के कारण एक वक्त वो तय कर बैठे थे कि वो अब आगे अभिनय नहीं करेंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 

Birthday Special: Om Puri used to wash tea cups, then made a splash till Hollywood
ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Social Media

ओम पुरी अपने टैलेंट के बूते नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक तो पहुंच गए थे लेकिन गरीबी यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही थी। उन दिनों नसीरउद्दीन शाह उनके सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे। ओम पुरी ने खुद कई बार इस बात को कुबूल किया है कि अगर नसीर उनकी मदद नहीं करते तो वो कभी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
Birthday Special: Om Puri used to wash tea cups, then made a splash till Hollywood
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Getty

अपनी औसत शक्ल को लेकर भी ओम पुरी को काफी कुछ सहना पड़ा था। दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पहुंचे तो उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई। उन्हें देखकर शबाना ने कहा था कि, 'कैसे कैस लोग हीरो बनने चले आते हैं'। ये पहली बार नहीं था, चेहरे पर चेचक के दाग होने के कारण उन्हें कई बार ऐसी आलोचनाएं सुननी पड़ीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed