सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन अदाकाराओं को करना पड़ा 'यौन शोषण' का सामना, इस तरह किया खुद का बचाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These actresses had to face sexual exploitation thus defending themselves
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

देश में आए दिन महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर कोई ना कोई नई रिपोर्ट सामने आती है। देश में हर लड़की को कभी ना कभी किसी ना किसी तरह के यौन शोषण का शिकार होना पड़ा है। सिर्फ आम ही नहीं कई खास और जानी- मानी महिलाओं ने भी अपनी जिंदगी में इस हालात का सामना किया है। आइए जानते हैं कि कौन सी बॉलीवुड अदाकाराएं हो चुकी हैं 'यौन शोषण' का शिकार- 



दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने बताया था कि एक शाम मैं और मेरा परिवार सड़क पर चल रहे थे। मेरी बहन और मेरे पिता आगे चल रहे थे और मैं और मेरी मां पीछे चल रहे थे। तभी एक आदमी ने मुझे पीछे से छेड़ा। उस समय मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में मैंने उस व्यक्ति का पीछा किया, उसे कॉलर से पकड़ा और सड़क के बीच में उसे थप्पड़ मारा। मैं तब 14 वर्ष की थी। 

Trending Videos
Bollywood: These actresses had to face sexual exploitation thus defending themselves
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा बसु 
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बताया था कि फिल्म 'जिस्म' के प्रमोशन के दौरान मुंबई के एक नाइट क्लब में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उस दौरान बिपाशा ने जॉन के साथ नाइट क्लब में एंट्री की। तब एक अजनबी ने उनके साथ छेड़छाड़ कर भागने की कोशिश की, लेकिन जॉन ने उसे पकड़कर अच्छा सबक सिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These actresses had to face sexual exploitation thus defending themselves
कल्कि कोचलिन  - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि कोचलिन 
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने एक टीवी इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 9 साल की थी तब उनका यौन उत्पीड़न किया गया था।

Bollywood: These actresses had to face sexual exploitation thus defending themselves
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुलासा किया था कि उन्हें 13 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार होना पड़ा था। अभिनेत्री ने बताया कि यह घटना मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में हुई थी। उस दौरान एक आदमी ने पीछे से उनके पर्सनल एसेट पर हाथ लगाया था। इसके बाद वह कांपने लगी और उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है और वह वहीं रोने लगी।

विज्ञापन
Bollywood: These actresses had to face sexual exploitation thus defending themselves
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर 
स्वरा भास्कर ने बताया था किया कि सुरक्षा के बावजूद उन्हें राजकोट हवाई अड्डे पर सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान छेड़ा गया था। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर उनके बचाव में सामने आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed