सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: विकी कौशल ने कटरीना संग सगाई पर तोड़ी चुप्पी और जरीन खान का वीडियो वायरल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 17 Oct 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal talk about engagement with katrina kaif and zareen khan old video goes viral read top 10 entertainment news
विकी कौशल, जरीन खान - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि, विक्की और कटरीना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बात को कभी कबूल नहीं किया है। बीते दिनों, ऐसी खबर उड़ी थी कि, विक्की कौशल ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में ये अफवाह साबित हुई। वहीं, अब विक्की कौशिल ने अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ के प्रमोशन के दौरान इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, विक्की ने ये भी कहा है कि, वह जल्द ही अब सगाई कर लेंगे। 16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है। विक्की इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें विक्की ने अपनी और कटरीना की सगाई की अफवाह को मीडिया की देन बताया है। विक्की ने कहा, ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा... जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।’


 
रिश्ता: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ संग सगाई की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसका भी टाइम आएगा


 
Trending Videos
vicky kaushal talk about engagement with katrina kaif and zareen khan old video goes viral read top 10 entertainment news
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री निधि झा आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। निधि ने इस इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। इसी वजह से फैंस अपनी खूबसूरत अभिनेत्री के हर अंदाज को पसंद करते हैं। इस इंडस्ट्री में निधि को ‘लुलिया’ के नाम जाना जाता है और इसकी वजह उनका गाना ‘लुलिया का मांगेले’ है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने में निधि झा के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए थे। इसी वजह से फैंस पवन और निधि की जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं। निधि झा ने इस इंडस्ट्री में रहते हुए कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद भी कई लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको निधि झा की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।
 

भोजपुरी: इस अभिनेता को डेट कर रहीं निधि झा, जानें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal talk about engagement with katrina kaif and zareen khan old video goes viral read top 10 entertainment news
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के सीजन 15 में काफी धमाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए कुछ समय ही हुआ है और घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। इस रियलिटी शो का ‘वीकेंड का वार’ काफी ज्यादा पॉपुलर है। क्योंकि हर हफ्ते सलमान खान आकर कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ‘वीकेंड का वार’ में हर हफ्ते सलमान खान के साथ दूसरे कई सेलिब्रिटीज नजर आते हैं, जो शो में चार चांद लगा देते हैं। रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी एंट्री करेंगे। इस दौरान वह यहां पर अपनी गायकी से पूरे माहौल को ही बदल देंगे। दरअसल, इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दिग्गज कलाकार बिग बॉस में नजर आएंगे। बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से ‘कलर्स’ चैनल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वीकेंड का वार में बप्पी लहरी धमाकेदार एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान बप्पी लहरी के गाने पर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी बप्पी लहरी के आने की खुशी पर उनके गानों पर डांस करते हैं।
 

Bigg Boss 15: सलमान खान संग बप्पी लहरी ने मचाया धमाल, कहा- मैं अपने पोते का नाम ‘सूटकेस’ रखूंगा


 
vicky kaushal talk about engagement with katrina kaif and zareen khan old video goes viral read top 10 entertainment news
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से उस वक्त शादी रचाई थी, जब एक्ट्रेस अपने करियर की पीक पर थीं। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। आज यानी 17 अक्तूबर को माधुरी और श्रीराम नेने की शादी को पूरे 22 साल हो गए हैं। इस खास दिन पर माधुरी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति श्रीराम नेने संग बिताए 22 साल की खूबसूरत झलक दिखाई है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, माधुरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में माधुरी और श्रीराम नेने की शादी की तस्वीर को लगाया गया है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में रिसेप्शन और फिर बच्चों के साथ की तस्वीरों को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों में माधुरी के खूबसूरत 22 साल की झलक दिख रही है और ये साफ नजर आ रहा है कि, माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।
 

22वीं मैरिज एनिवर्सरी: माधुरी दीक्षित ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, लिखा- जादुई साल...




 
विज्ञापन
vicky kaushal talk about engagement with katrina kaif and zareen khan old video goes viral read top 10 entertainment news
पूजा बेदी और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री पूजा बेदी भी शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने आर्यन खान को 'निर्दोष बच्चा' बता डाला है। गौरतलब है कि अभी आर्यन खान के ड्रग मामले में संलिप्तता को लेकर एनसीबी की जांच चल रही है और कोर्ट द्वारा आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस वक्त आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं और विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई का आदेश 20 अक्तूबर तक सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं, पूजा बेदी ने न सिर्फ आर्यन खान का समर्थन किया है, बल्कि एनसीबी पर भी सवाल खड़े किये हैं। पूजा बेदी का कहना है कि अगर आर्यन खान पर कोई ड्रग नहीं मिला तो क्या यह भयावह नहीं है कि एक मासूम बच्चे को लॉकअप में दिन बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है।बिना किसी कारण के जेल में डालना मानसिक रूप से हानिकारक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत है... ऐसी व्यवस्थाएं निर्दोषों को सजा देकर अपराधी पैदा करती हैं। पूजा बेदी ने यह बात ट्वीट के जरिए की है। हालांकि, उन्होंने जैसे ही अपने ट्वीट में आर्यन खान को 'मासूब बच्चा' बताया वैसे ही ट्विटर यूजर्स ने उनकी क्लास ले ली। 
 

सोशल मीडिया: पूजा बेदी ने आर्यन खान को बताया 'मासूम बच्चा', भड़क उठे यूजर्स और ले ली क्लास

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed