फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीड़ी पीने पर उतर आई है 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की यह एक्ट्रेस, वजह है दमदार

Wed, 22 Aug 2018 06:48 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
freida pinto smoke beedi in love sonia poster outc
फ्रीडा पिंटो

फ्रीडा पिंटो का नाम भारत में लोगों ने तब सुना था जब वह पहली बार फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में नजर आई थीं। इसके बाद वह अपनी एक्टिंग के दम पर दुनियाभर में इतना नाम कमाया कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के बाद अब पिंटो बॉलीवुड फिल्म 'लव सोनिया' में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में रश्मि नाम की एक महिला का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 


 

freida pinto smoke beedi in love sonia poster outc
freida pinto

हाल ही में फ्रीडा पिंटो का फिल्म से पहला लुक सामने आया है। इसमें वह बीड़ी पीती हुई नजर आ रही हैं। मानव तस्करी पर आधारित इस फिल्म में वह एक गांव की लड़की रश्मि के किरदार में जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। उनके लुक को देखकर कोई कह नहीं पाएगा कि यह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। बता दें कि मुंबई में जन्मी फ्रीडा ब्रिटिश-अमेरिकी सिनेमा में ज्यादा एक्टिव रही हैं। 


She is the blurred line between love and hate. Here’s Rashmi! #LoveSonia #AgainstAllOdds Trailer out tomorrow! Love, Freida #TabrezNoorani @mrunalofficial2016 @therichachadha @bajpayee.manoj @rajkummar_rao @anupampkher @_adilhussain @saietamhankar #DavidWomark @man_on_ledge @shalinithackeray @gautambthakker @superyapper @samraajtalkies @zeestudiosofficial @lovesoniamovie

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto) on

freida pinto smoke beedi in love sonia poster outc
freida pinto
33 वर्षीया फ्रीडा को भारत में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के बाद पहचान मिली। उन्हें इस फिल्म की वजह से न सिर्फ लोकप्रियता मिली बल्कि कई अवॉर्ड भी मिले। फ्रीडा फिल्म 'तृष्णा' और 'डेजर्ट डांसर' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। काम कि बात की जाए तो वह 'लव सोनिया' के बाद 'जंगल बुक' पर आधारित फिल्म 'मॉगली' में भी नजर आएंगी, इस फिल्म को एंडी सर्किस ने डायरेक्ट किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
freida pinto smoke beedi in love sonia poster outc
love sonia
'लव सोनिया' को तबरेज नूरानी ने डायरेक्ट की है और यह बॉक्स ऑफिस पर 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म ग्लोबल सेक्स ट्रेड नेटवर्क पर आधारित है। इसमें एक सोनिया नाम की बच्ची, जो गांव की रहने वाली है इस सेक्स रैकेट की शिकार हो जाती है। फिल्म में फ्रीडा पिंटो के अलावा मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर और मार्क डुप्लास जैसे एक्टर हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रही हैं। 

 
विज्ञापन
freida pinto smoke beedi in love sonia poster outc
Richa Chadda
बता दें कि हाल में ऋचा चड्ढा ने इस फिल्म को लेकर कहा कि पहले वह फिल्म 'लव सोनिया' में काम नहीं करना चाहती थी। ऋचा फिल्म में एक कोठे की मालकिन और मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। ऋचा इस किरदार को निभाने को लेकर सहज नहीं थीं, क्योंकि फिल्म की विषयवस्तु एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed