फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: सूखी रही 'श्रीकांत' की ओपनिंग डे की कमाई, 'बड़े मियां छोटे मियां'-'मैदान' का हुआ डब्बा गोल

Sat, 11 May 2024 09:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 11 May 2024 09:54 AM IST
सार

'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' दोनों फिल्में रेंग रेंग के आगे बढ़ रही हैं। वहीं, बीते दिन सिनेमाघरों में एक और फिल्म 'श्रीकांत' ने दस्तक दी है। राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म भी पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Srikanth Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Latest Earnings and Occupancy
मैदान, श्रीकांत, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन कमाई के मामले में लगभग सभी का हाल बराबर है। 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मगर इन फिल्मों का भी डब्बा गोल हो चुका है। दोनों फिल्में रेंग रेंग के आगे बढ़ रही हैं। वहीं, बीते दिन सिनेमाघरों में एक और फिल्म 'श्रीकांत' ने दस्तक दी है। राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म भी पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं कर सकी है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Friday Box Office Collection Srikanth Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Latest Earnings and Occupancy
फिल्म 'श्रीकांत' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
श्रीकांत

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले दिन कुछ खास कलेक्शन करने में असफल रही है। 

Kingdom Of The Planet Of The Apes: फिल्म की कास्ट को लेकर हैं कंफ्यूज? यहां आसानी से समझिए किरदार और कलाकार

Friday Box Office Collection Srikanth Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Latest Earnings and Occupancy
फिल्म 'श्रीकांत' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई

करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ को अच्छी ओपनिंग के लिए कम से कम आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन करना चाहिए था। मगर इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है। अब फिल्म को हिट होने के लिए वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection Srikanth Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Latest Earnings and Occupancy
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। मगर ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30वें दिन फिल्म ने महज एक लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 64.71 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Friday Box Office Collection Srikanth Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Latest Earnings and Occupancy
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मैदान

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' रिलीज के करीब एक महीने बाद 50 करोड़ कमा पाई है। 'मैदान' शुरुआत से ही रेंग रेंग कर कमाई कर रही है। अजय देवगन जैसे बड़े सुपरस्टार का स्टारडम भी फिल्म को डूबने से बचा नहीं पाया है। ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। 30वें दिन फिल्म ने 20 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कारोबार अब 50.35 करोड़ रुपये हो पाया है। 

Sarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed