सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Report: ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई में आया उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 17 Sep 2022 07:43 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part One Shiva Collection Day 8 Karthikeya 2 Cobra Sita Ramam
ब्रह्मास्त्र, कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' धमाल मचा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन से अच्छी शुरुआत की थी। वहीं, निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' पांच हफ्तों बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की...

Trending Videos
Friday Box Office Report Brahmastra Part One Shiva Collection Day 8 Karthikeya 2 Cobra Sita Ramam
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र
'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही शानदार शुरुआत की थी। फिल्म अपने पहले वीकएंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई थी। हालांकि उसके बाद सोमवार से फिल्म की कमाई में कुछ कमी देखने को मिली, लेकिन अब शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल हुआ है। ब्रह्मास्त्र ने गुरुवार को 9.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो शुक्रवार को इसका कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 183.52 करोड़ रुपये हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part One Shiva Collection Day 8 Karthikeya 2 Cobra Sita Ramam
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन की पौराणिक ड्रामा 'कार्तिकेय 2' का निर्देशन चंदू मोंदेती ने किया है। फिल्म को तेलुगू ही नहीं हिंदी दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिला है। 30 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अपना बजट पहले ही निकाल लिया था। फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आए हैं। वहीं, फिल्म अभी तक करीब 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

Friday Box Office Report Brahmastra Part One Shiva Collection Day 8 Karthikeya 2 Cobra Sita Ramam
कोबरा - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम के 'कोबरा' के ओपनिंग डे के प्रदर्शन के बाद ऐसा लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन दिन-ब-दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। अजय आर ज्ञानमुथु द्वारा लिखित और निर्देशित ‘कोबरा’ में चियान विक्रम के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Part One Shiva Collection Day 8 Karthikeya 2 Cobra Sita Ramam
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीता रामम
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की 'सीता रामम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म अपनी लागत निकालने में भी बहुत पहले ही सफल हो गई थी। 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी यह फिल्म अब अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर रही है और इसे 2 सितंबर को हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed