{"_id":"65616d69a4ced35c7d007ea7","slug":"friday-box-office-report-farrey-tiger-3-khichdi-2-12th-fail-latest-collection-and-occupancy-2023-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friday Box Office Report: पर्दे पर आमने सामने मामा-भतीजी, जानें टाइगर 3 को टक्कर देने में कितनी सफल रही फर्रे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Friday Box Office Report: पर्दे पर आमने सामने मामा-भतीजी, जानें टाइगर 3 को टक्कर देने में कितनी सफल रही फर्रे?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:13 AM IST
सार
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' और अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' बड़े पर्दे पर आमने-सामने है। साथ ही '12वीं फेल' और 'खिचड़ी 2' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की पूरी कोशिशें कर रही हैं।
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी, और फिल्म अब तक बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच भाईजान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' भी रिलीज हो गई है, जिसमें अलीजेह के अभिनय कौशल ने हर किसी को हैरान किया है। मामा-भतीजी की फिल्म बड़े पर्दे पर आमने-सामने है। साथ ही विक्रांत मैसी की मूवी '12वीं फेल; रिलीज के 29वें दिन भी कमाई कर रही है, और 'खिचड़ी 2' की गाड़ी कमाई की पटरी पर बने रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है। आइए जान लेते हैं कि इन चारों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना धमाल मचाया है-
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज को 13 दिन पूरे हो गए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की। मूवी ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। हालांकि, अब 'टाइगर 3' की दहाड़ धीमी होती नजर आ रही है। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी इस मूवी के कलेक्शन में काफी गिरावट आ चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 12 दिन में 254.87 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसने 13वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 258.37 करोड़ रुपये है।
3 of 5
फर्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' ने बीते दिन यानी 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सौमेंद्र पाढी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अलीजेह के अलावा हिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से सलमान समेत अलीजेह को भी काफी उम्मीदे हैं। हालांकि, टिकट विंडो पर इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन महज 50 लाख रुपये रहा है।
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' की रिलीज को 29 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके यह फिल्म दर्शक जुटाने में सफल नजर आ रही है। आईपीएस अफसर मनोज शर्मा की भूमिका में नजर आ रहे विक्रांत मैसी ने शुक्रवार को भी दर्शकों का दिल जीता, और 67 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह इसका टोटल कलेक्शन 42.97 करोड़ रुपये हो गया है।
सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक, जमनादास मजेठिया, अनंग देसाई और राजीव मेहता जैसे सितारों से सजी फिल्म 'खिचड़ी 2' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मूवी के पहले पार्ट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। इस फिल्म के किरदारों को देखकर ही दर्शकों की हंसी का गुबार छूट पड़ता है। हालांकि, दूसरा पार्ट दर्शकों का दिल जीतने में असफल नजर आ रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 18 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 4.63 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।