वैसे तो दोस्तों के साथ दोस्ती निभाने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। जब भी आप मुश्किल में होते हैं आपके दोस्त आपके साथ खड़े हो जाते हैं। लेकिन हर रिश्ते के जश्न का एक दिन तय किया गया है तो फि भला दोस्ती कैसे पीछे रह सकती है। पूरे भारत में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में तमाम ऐसे पक्के दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की दुहाई दी जाती है। तो चलिए आज इस मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड के Best Friends Forever...
Friendship Day 2020: एक्टिंग करते-करते पक्के दोस्त बन गए ये बॉलीवुड स्टार्स, अब दी जाती है इनकी मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। भले ही रणबीर कपूर, कटरीना कैफ के कभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हो लेकिन इसका असर आलिया और कटरीना की दोस्ती पर नहीं पड़ा। दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में खूब फेमस है।
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर
नेक्स्ट जेन की बात करें तो सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी बेस्टफ्रेंड की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। साथ ही तीनों अक्सर ही बेस्टफ्रेंड की तरह एक जैसे कपड़ों में भी नजर आती हैं। इन तीनों की दोस्ती बचपन से है।
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। जहां करीना और करिश्मा बहनें तो वहीं अमृता और मलाइका भी सगी बहनें हैं। चारों को अक्सर पार्टीज में साथ देखा जाता है। यहां तक कि जिम में चारों एक दूसरे के साथ नहीं छोड़तीं और साथ में ही वर्कआउट करती हैं।
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में मशहूर हैं। दोनो दो दशक से साथ-साथ काम कर रहे हैं, बेहद अच्छे दोस्त भी हैं। शादी के बाद भी दोनों एक साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।