फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'25 जुलाई तक सुशांत के परिवार की मदद कर रहा था उनका रूममेट', वकील का दावा- 'अचानक बदल लिया पक्ष'

Sun, 02 Aug 2020 03:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 02 Aug 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput lawyer Vikas Singh questions to his Manager Siddharth Pithani
विकास सिंह और सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच बढ़ने के साथ कई खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के रूममेट और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने बयान दिया था कि सुशांत के परिवार वाले उनके ऊपर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहे हैं। अब इस मामले में सुशांत के परिवार के तरफ से उनके वकील विकास सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिठानी सुशांत के परिवार से लगातार बात कर उनकी मदद कर रहा था लेकिन अचानक उसका व्यवहार बदल गया है, जो काफी हैरान करने वाला है।

Sushant Singh Rajput lawyer Vikas Singh questions to his Manager Siddharth Pithani
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में विकास सिंह ने कहा कि 25 जुलाई तक सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के परिवार के संपर्क में था और वह कह रहा था कि सुशांत के साथ जो हुआ, उसके लिए रिया चक्रवर्ती जिम्मेदार है। लेकिन अचानक से उसका व्यवहार बदल गया। 

Sushant Singh Rajput lawyer Vikas Singh questions to his Manager Siddharth Pithani
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पिठानी के आरोपों के आधार पर रिया चक्रवर्ती ने की अपील
रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की है। इसी याचिक में रिया ने सिद्धार्थ पिठानी द्वारा मुंबई पुलिस को मेल कर सुशांत के परिवार द्वारा उन पर दबाव बनाए जाने की भी बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput lawyer Vikas Singh questions to his Manager Siddharth Pithani
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है सिद्धार्थ पिठानी का बयान 
सिद्धार्थ ने कहा था कि, 'बिहार में केस दर्ज होने के बाद मुझसे 15 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात पूछी गई हालांकि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैंने इस बारे में बताने से इनकार किया तो सुशांत के परिवार के दो सदस्यों ने मुझपर दबाव बनाया। इस बारे में मैंने आईओ को मेल भी किया है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput lawyer Vikas Singh questions to his Manager Siddharth Pithani
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के वकील ने जाहिर किया शक
विकास सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए चौंकाने वाली बात है क्योंकि मुंबई पुलिस को भेजा गया ईमेल रिया चक्रवर्ती तक कैसे पहुंच गया? जब पिठानी का ईमेल पब्लिक डोमेन में आया तब तक रिया पर पटना में केस दर्ज हो चुका था। मुंबई पुलिस रिया को यह ईमेल नहीं भेजेगी। तो संभावना यह है कि पिठानी ने ही रिया को ये ईमेल भेज दिया है। यह ईमेल सिर्फ कोर्ट में फाइल करने के लिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed