फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: महामारी के डर से टली इन 5 फिल्मों व वेब सीरीज की शूटिंग, कटरीना से लेकर ऐश्वर्या राय तक के प्रोजेक्ट्स थे शामिल

Tue, 04 Jan 2022 10:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Jan 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
From aishwarya rai ponniyan selvan to katrina kaif untitled project, these 5 shootings postponed due to surge of covid-19
कटरीना और एश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से सभी उद्योग प्रभावित हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। संक्रमण के डर और शहरों में लगी पाबंदियों की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हुई है। मगर सिनेमाघरों में ऑडिएंस की आमद लगातार बनी हुई है। जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित कई प्रोजेक्ट्स आगे खिसकर मार्च-अप्रैल तक टल गए हैं।

From aishwarya rai ponniyan selvan to katrina kaif untitled project, these 5 shootings postponed due to surge of covid-19
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की काैशल की अपकमिंग फिल्म
मध्यप्रदेश के इंदौर में अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग 27 जनवरी तक होनी थी। लेकिन हफ्ते भर में रैप अप करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

From aishwarya rai ponniyan selvan to katrina kaif untitled project, these 5 shootings postponed due to surge of covid-19
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से सतीश कौशिक नहीं कर पाए अपना सीन शूट
इसी हफ्ते सतीश कौशिक भी सारा अली खान और विक्की कौशल को जॉइन करने वाले थे। लेकिन ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर रखते हुए, उन्होंने अपना शेड्यूल पोस्टपोन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में अब नाईट के शेड्यूल बाकी हैं। लेकिन महामारी की वजह से लगे नाइट कर्फ्यू की वजह से क्रू मेंबर्स शूट रैप अप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
From aishwarya rai ponniyan selvan to katrina kaif untitled project, these 5 shootings postponed due to surge of covid-19
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन की भी शूटिंग टली
ऐश्वर्या राय बच्चन की 'पोन्नियन सेल्वन’ की शूटिंग एमपी में होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिया है। बता दें कि इस फिल्म के लिए मणिरत्नम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दो हफ्तों के लिए एमपी आने वाले थे।

विज्ञापन
From aishwarya rai ponniyan selvan to katrina kaif untitled project, these 5 shootings postponed due to surge of covid-19
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग टली
विपुल अमृतलाल शाह भी कटरीना कैफ को लेकर एक अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग एमपी में करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कास्ट एंड क्रू फरवरी में इसकी शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन अब इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed