फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: अल्लू अर्जुन से महेश बाबू तक, करोड़ों के प्राइवेट जेट में सफर करते हैं साउथ स्टार्स, देखें लिस्ट

Tue, 09 Nov 2021 08:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Nov 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
From Allu Arjun to Mahesh Babu South stars travel in crores of private jets see photos
महेश बाबू, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस मामले में साउथ के सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू तक, साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार आलीशान घर में रहते हैं। इतना ही नहीं, इन स्टार्स का फैशन सेंस भी फैंस के बीच चर्चाओं में रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन सितारों के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है, जिससे अक्सर ये सफर करते हुए नजर आते हैं। आइए आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो अपने प्राइवेट जेट से आसमान की सेर करते हैं।



अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग शादी के बाद एक निजी जेट खरीदा था, जो छह सीटों वाला है। एक बार अभिनेता अपने परिवार के साथ उदयपुर गए थे, उस वक्त अल्लू अर्जुन ने इसी प्लेन से यात्रा की थी। उस दौरान एक्टर ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

From Allu Arjun to Mahesh Babu South stars travel in crores of private jets see photos
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत
रजनीकांत ने अपने करियर में शानदार काम किया है, इसी वजह से वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता एक आलीशान निजी विमान के मालिक भी हैं। वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए इसी जेट से यात्रा करते नजर आते हैं।

From Allu Arjun to Mahesh Babu South stars travel in crores of private jets see photos
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
प्रभास फिल्मी दुनिया के ‘बाहुबली’ हैं, जिन्होंने शानदार फिल्में देकर खूब पैसा कमाया है। अभिनेता अपनी निजी जिदंगी को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन फैंस उनकी शानदार लाइफ के बारे में जान ही लेते हैं। प्रभास के पास भी एक निजी विमान है, जिससे वह अक्सर ट्रेवल करते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Allu Arjun to Mahesh Babu South stars travel in crores of private jets see photos
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण
राम चरण अपने फैंस के बीच ‘मेगा पॉवर’ के नाम से जाने हैं। अभिनेता के पास एक निजी चार्टर विमान है, जिसमें राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ ट्रेवल करते हुए नजर आते रहते हैं। इसके अलावा, वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी विमान से यात्रा करना पसंद करते हैं। राम चरण साउथ इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी अपनी एयरलाइन सेवा है, जिसका नाम 'ट्रूजेट' है।

विज्ञापन
From Allu Arjun to Mahesh Babu South stars travel in crores of private jets see photos
अक्किनेनी नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्किनेनी नागार्जुन
साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का पूरा परिवार रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करता है। उनकी फैमिली अपने लग्जरी कार कलेक्शन की वजह से फिल्मी दुनिया में छाई रहती है। हाल ही में, नागार्जुन और उनके परिवार ने एक निजी विमान भी खरीदा था। अभिनेता का पूरा परिवार अक्सर जेट में सफर करता नजर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed