फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: राज कुंद्रा के साथ ज्वाला देवी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी और डेटिंग एप पर लारा दत्ता, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 09 Nov 2021 07:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 09 Nov 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty jwala devi temple raj kundra lara dutta dating app kirron kher comeback akshay kumar reaction katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
शिल्पा शेट्टी, लारा दत्ता - फोटो : Social Media

बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चलते चर्चा में बनी हुई थीं। एडल्ट फिल्म मामले में फंसे राज कुंद्रा इस मामले के कारण करीब 2 महीने तक जेल में थे। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद आखिरकार सितंबर में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद से ही वह सार्वजनिक तौर पर शिल्पा और अपने परिवार के साथ नजर नहीं आए थे वहीं, अब काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। यह पहली बार है जब जेल से निकलने के बाद दोनों साथ दिखाई दिए हैं। यह कपल हिमाचल में ज्वालाजी देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए शिल्पा और राज हाथ थामें भगवान के घर पहुंचे।


 
सोशल मीडिया: पति राज कुंद्रा के साथ ज्वाला देवी पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, हाथों में हाथ लिए फोटो आई सामने


 
shilpa shetty jwala devi temple raj kundra lara dutta dating app kirron kher comeback akshay kumar reaction katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
लारा दत्ता - फोटो : instagram/larabhupathi

लारा दत्ता आजकल इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका फेक प्रोफाइल है। दरअसल बीते कई दिनों से उनके फेक प्रोफाइल का एक स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस को खुद आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। लारा ने दरअसल अपनी इस सफाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है।  बीते कई दिनों से इंटरनेट पर लारा दत्ता के फेक प्रोफाइल को लेकर जबरदस्त मीम वायरल हो रहे हैं। ये स्क्रीन शॉट डेटिंग ऐप टिंडर से जुड़ा हुआ था। जब लारा ने इस स्क्रीनशॉट को देखा तो इस पर सफाई दी। उन्होंने वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि उन्हें किसी डेटिंग ऐप से दिक्कत नहीं है। ये अपने पार्टनर को चुनने का एक बेहतरीन जरिया है। लेकिन बाद में उन्होंने ये भी सफाई दी कि वो किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद नहीं हैं। और न वो पहले कभी थीं। 
 

Video: डेटिंग एप पर दिखी लारा दत्ता की प्रोफाइल, एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट शेयर कर दी सफाई


 
shilpa shetty jwala devi temple raj kundra lara dutta dating app kirron kher comeback akshay kumar reaction katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इलाज के चलते लंबे समय से सामाजिक जीवन से दूर रहीं अभिनेत्री और सांसद किरण खेर जल्द ही छोटे परदे के एक रियलिटी शो में दिखेंगी। किरण खेर टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह के साथ जज के रूप में शामिल होने जा रही हैं। वह इस शो के पहले सीजन से इसके साथ जुड़ी रही हैं। टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से किरण खेर इस शो की शुरुआत से ही जुड़ी रही हैं। शो में अपनी वापसी पर किरण बताती हैं, "रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यह इस प्रतिष्ठित टैलेंट रियलिटी शो के साथ मेरा नौवां साल है। जूरी मेंबर के रूप में इस शो में लौटना एक शानदार एहसास है। ऐसा लगता है जैसे मैं घर वापसी कर रही हूं। ये शो साल दर साल देश भर के विविध और असाधारण टैलेंट को बढ़ावा देकर उन्हें सामने लाता रहा है। हर बार मैं इस शो में एक से बढ़कर एक शानदार टैलेंट देख कर दंग रह जाती हूं।"
 

Kirron Kher Back in Action: अरसे बाद कैमरे के सामने लौटेंगी किरण खेर, इस शो का जज बनने के लिए की हां

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty jwala devi temple raj kundra lara dutta dating app kirron kher comeback akshay kumar reaction katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद।  हाल ही में सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो में शो मे बतौर गेस्ट शामिल हुए कपिल और सोनू शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 

KBC 13: लेटलतीफी के लिए अमिताभ बच्चन ने की कपिल शर्मा की खिंचाई, शो का मजेदार वीडियो हुआ वायरल


 
विज्ञापन
shilpa shetty jwala devi temple raj kundra lara dutta dating app kirron kher comeback akshay kumar reaction katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
अनीता हसनंदानी,एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने अवसाद से ग्रसित होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में अवसाद से जूझ रही थीं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत के दौरान अपनी विफलताओं से प्रभावित थीं और इस दौरान निर्माता एकता कपूर ने उनकी मदद की थी। सोमवार को एकता और रोहित के साथ अपनी सेल्फी शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, 'ऐसा अक्सर नहीं होता है जब आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है, जो आपके लिए बहुत मायने रखता है। आप अपने आस-पास उनके साथ अधिक सराहना और उत्साहित महसूस करते हैं। आज, मैं ऐसे ही दो व्यक्तियों को हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, रोहित रेड्डी और एकता कपूर। मैं उनसे कुछ कहना चाहूंगी, 'अगर तुम न होते तो आज मैं इस मुकाम पर बिल्कुल नहीं होती।'
 

खुलासा: अनीता हसनंदानी ने अपने अवसाद के दिनों को किया याद, कहा- एकता कपूर ने की थी डिप्रेशन से लड़ने में मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed