फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटो: तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग, बोलीं- ‘जल्द आ रहे हैं हम वूमेन इन ब्लू’

Tue, 09 Nov 2021 07:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Nov 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu completed the shooting of the film Shabaas Mittu she said We are coming soon Women in Blue
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। इसी वजह से तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हालांकि, तापसी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी अपडेट के बारे में भी बताती रहती हैं। हाल ही में, तापसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग खत्म कर ली है।


 
दरअसल, तापसी ने सोशल मीडिया पर अपनी को-स्टार्स संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस बालकनी में खड़ी हैं। इस दौरान तापसी के साथ उनकी को-स्टार्स भी खड़ी हैं और सभी मस्ती कर रही हैं। फोटोज में तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज की नंबर 3 की जर्सी पहने हुए हैं।

Taapsee Pannu completed the shooting of the film Shabaas Mittu she said We are coming soon Women in Blue
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ तापसी पन्नू ने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने अपनी बात रैप के अंदाज में लिखी है। तापसी ने लिखा, ‘8 की थी, तब किसी ने सपना दिखाया था कि एक दिन आएगा, जब क्रिकेट सिर्फ जैंटलमैनों का खेल नहीं रह जाएगा। हमारी भी एक टीम होगी, एक पहचान होगी। वूमेन इन ब्लू जल्द ही आ रहे हैं हम जल्दी ही। ये शाबाश फिल्म का रैप है, तैयार हो जाइएं वर्ल्ड कप 2022 में जश्न मनाने के लिए।’

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

Taapsee Pannu completed the shooting of the film Shabaas Mittu she said We are coming soon Women in Blue
तापसी पन्नू फिल्मफेयर अवार्डस - फोटो : instagram

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘शाबाश मिठू’ पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल निभाती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu completed the shooting of the film Shabaas Mittu she said We are coming soon Women in Blue
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने क्रिकेटर मिताली से ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
Taapsee Pannu completed the shooting of the film Shabaas Mittu she said We are coming soon Women in Blue
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में नजर आई थीं, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। तापसी ‘शाबाश मिठू’ के अलावा ‘लूप लपेटा’ में भी दिखाई देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed