बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे हमेशा अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार के बारे में हर चीज जानना चाहते हैं, फिर चाहे उनकी अपकमिंग फिल्म हो या फिर उनकी लव लाइफ। हर चीज पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्रियों और अभिनेताओं की तरह फिल्म के डायरेक्टर्स भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। बीते कुछ सालों में फिल्म डायरेक्टर्स कैमरे के सामने आने शुरू हो गए हैं, जो पहले कैमरे के पीछे रहना पसंद करते हैं।
बॉलीवुड: लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन फेमस डायरेक्टर्स की पत्नियां, पार्टीज-इवेंट्स में भी पति संग नहीं आतीं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबाकर बनर्जी
डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने ऋचा पुराणेश से शादी रचाई थी। दिबाकर ने अपनी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की सफलता के बाद ऋचा के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। ऋचा एफएमसीजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
मणिरत्नम
मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने पॉपुलर अभिनेत्री सुहासिनी से शादी रचाई है लेकिन दोनों कभी किसी बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर नहीं आते हैं। सुहासिनी आखिरी बार साल 2015 में हिंदी/अंग्रेजी फिल्म 'वेटिंग' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की कोमा से पीड़ित पत्नी की भूमिका निभाई थी।
रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी के तड़के के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी रचाई थी, जो एक बैंकर हैं। दोनों का एक 10 साल का बेटा है।
आशुतोष गोवारिकर
'लगान' फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सुनीता से शादी रचाई है। सुनीता ने मॉडलिंग की दुनिया में शानदार काम करने के बाद एयर होस्टेज के क्षेत्र में कदम रखा था। इतना ही नहीं, सुनीता एक फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने जोधा अकबर और 'व्हाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।