फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors: अर्जुन कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन तक, रावण से प्रेरित हैं इन सितारों के फिल्मी किरदार

Fri, 11 Oct 2024 04:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
From Arjun Kapoor to Abhishek Bachchan these stars film characters are inspired by Ravana
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक है। यह भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर के दिन मनाया जाएगा। यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत का स्मरण करता है। इसी दिन भगवान राम ने दशानन को पराजित किया था। फिल्मों दुनिया में भी कई सितारों ने रावण से प्रेरित किरदार निभाए हैं। आइए जानते हैं...

From Arjun Kapoor to Abhishek Bachchan these stars film characters are inspired by Ravana
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कई फिल्मों बतौर हीरो नजर आ चुके हैं। हालांकि, अब वह जल्द ही विलेन बनकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। सिंघम अगेन में वह नकारात्मक भूमिका में हैं। इस फिल्म में उनका किरदार रावण से प्रेरित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें कलियुग के रावण के रूप में उनकी झलक देखने को मिला थी। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। 

From Arjun Kapoor to Abhishek Bachchan these stars film characters are inspired by Ravana
अर्जुन रामपाल - फोटो : यूट्यूब
अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुके हैं। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रा.वन में वह खलनायक के रूप में दिखे थे। इस फिल्म उनके किरदार का नाम रा.वन था। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार रावण पर आधारित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Arjun Kapoor to Abhishek Bachchan these stars film characters are inspired by Ravana
अभिषेक बच्चन - फोटो : यूट्यूब
अभिषेक बच्चन

इस सूची में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार अदाकारी दिखाई है। मणिरत्नम की फिल्म रावण में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार रावण से मिलता जुलता था। अपने अभिनय से अभिषेक  दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। 

विज्ञापन
From Arjun Kapoor to Abhishek Bachchan these stars film characters are inspired by Ravana
शाइन टॉम चाको - फोटो : यूट्यूब
शाइन टॉम चाको

श्रीकांत ओडेला की निर्देशन में बनी पहली फिल्म दशहरा एक साथ कई काम करने की कोशिश करती है। यह रामायण को रूपक के रूप में इस्तेमाल करके अच्छाई बनाम बुराई की कहानी कहती है। शाइन टॉम चाको इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे।
Jigra First Day First Show Cancel: आलिया भट्ट की जिगरा का पहले दिन का शो हुआ कैंसल, जानिए आखिर क्या रही वजह?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed