{"_id":"6708d0cfcaa12490fd024209","slug":"dussehra-2024-glimpses-of-ram-ravana-were-also-seen-in-bollywood-films-you-can-see-glimpses-on-dussehra-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2024: बॉलीवुड की इन कहानियों में शामिल है राम-रावण की झलक, दशहरे को और भी खास बना देंगी ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dussehra 2024: बॉलीवुड की इन कहानियों में शामिल है राम-रावण की झलक, दशहरे को और भी खास बना देंगी ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:09 PM IST
सार
असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार दशहरा बहुत ही खास त्यौहार है। इस त्यौहार पर हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें राम रावण की झलकियां नजर आई हैं। दशहरे पर मनोरंजन के लिए आप इन फिल्मों का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राम-रावण की झलक दिखाती हैं ये फिल्में
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दुनिया में कई शानदार फिल्में बन चुकी हैं। दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध पर आधारित फिल्में लोग देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में रामायण की कहानी पर भी फिल्में बनी हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें रामायण तो नहीं बल्कि राम रावण की कुछ झलकियां नजर आती हैं।
2 of 5
स्वदेश
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
स्वदेश
अभिनेता शाहरुख खान और गायत्री जोशी की फिल्म स्वदेश में लोगों को रामलीला की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में राम रावण की झलक देखने के लिए फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी के साथ मेल खाते हुए कहानी में सीता हरण को भी शामिल किया गया था।
मरजावां
फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें रावण दहन से पहले पुतला नजर आता है। ये फिल्म भी दशहरे के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख को रावण के रूप में दिखाया गया है।
दिल्ली 6
फिल्म 'दिल्ली 6' से अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर को बहुत प्यार मिला। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है। फिल्म को भी ओटीटी पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक मेले में रामलीला देखने पहुंचते हैं।
कलंक
आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया था। फिल्म में रावण दहन से जुड़ा एक सीन भी देखने को मिलता है। फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म में गाने के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी नजर आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।