फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर पोस्टर की भरमार, उमड़ा लोगों का सैलाब, बिग बी के बर्थडे को फैंस ने बनाया यादगार

Fri, 11 Oct 2024 12:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Fans Gathered Outside Jalsa To wish Big B See Photos here
अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन आज 82 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। अभिनेता फिटनेस के मामले में नए पीढ़ी के युवाओं पर भारी पड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म कल्कि 2898 एडी में जबर्दस्त एक्शन सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। 


Good Bad Ugly: आगे नहीं खिसकेगी 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट, अजित का नया लुक जारी कर किया गया अफवाहों का खंडन

Amitabh Bachchan Birthday Fans Gathered Outside Jalsa To wish Big B See Photos here
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन के फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

50 साल से ज्यादा के समय से बिग बी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ों में है। बिग बी के जन्मदिन पर उनके आवास जलसा के बाहर शुक्रवार को (11 अक्तूबर) को फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। लोग दूर-दूर से अभिनेता की झलक पाने के लिए यहां पहुंचे थे। 

Amitabh Bachchan Birthday Fans Gathered Outside Jalsa To wish Big B See Photos here
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन के फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई फैंस बिग बी के लुक में नजर आए और खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। अमिताभ के घर के बाहर फैंस की ओर से लगाए गए पोस्टर की भरमार देखने को मिली। वहीं, एक फैन उनके घर के बाहर ऑटो रिक्शा से पहुंचा। वह रिक्शा में माइक के जरिए अभिनेता की फिल्म का गाना गाता नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Fans Gathered Outside Jalsa To wish Big B See Photos here
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन के फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा बहुत से फैंस अमिताभ बच्चन तस्वीर वाली टी-शर्ट में भी नजर आए। जलसा के बाहर उमड़े जनसैलाब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बी की फैन फॉलोइंग अभी भी दूसरे कई अभिनेताओं से काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Fans Gathered Outside Jalsa To wish Big B See Photos here
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 में नजर आ रहे हैं। होस्ट के रूप में लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में आमिर खान और उनके बेटे जुनैद इस शो में पहुंचे थे। यह मजेदार एपिसोड 11 अक्तूबर यानी आज प्रसारित होने वाला है। 
Meera Chopra: कंगना के राजनीति में आने के फैसले से खुश हैं मीरा चोपड़ा, बोलीं- मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed