फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 ने जीती पहली जंग, 24 घंटे में इतने करोड़ बार देखा गया ट्रेलर

Fri, 11 Oct 2024 10:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Singham again 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Kartik Aaryan Film Trailer Breaks All Records
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन,तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।  हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था। तीन मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन से टकराएगी। 

Singham again 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Kartik Aaryan Film Trailer Breaks All Records
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

भूल भुलैया 3 का मुकाबला सिंघम अगेन से अभी से ही शुरू हो चुका है। ट्रेलर को मिले व्यूज के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में सिंघम अगेन के ट्रेलर ने सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर कुल 13.8 करोड़ व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया था।

Singham again 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Kartik Aaryan Film Trailer Breaks All Records
अनीज बज्मी-भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, aneesbazmee

हालांकि, इस फिल्म का यह रिकॉर्ड महज दो दिनों तक ही कायम रहा। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने व्यूज के मामले में सिंघम अगने को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने पहले 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर 15.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर डाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham again 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Kartik Aaryan Film Trailer Breaks All Records
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इस कीर्तिमान के बाद फिल्म के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा, "शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, ये दिवाली भूल भुलैया वाली।"
विज्ञापन
Singham again 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Kartik Aaryan Film Trailer Breaks All Records
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो भी कर सकते हैं। वहीं भूल भुलैया 3 की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी में विद्या बालन ने 17 साल बाद वापसी की है। फिल्म में इस बार रूह बाबा का मुकाबला दो मंजुलिका से होगा। टिकट खिड़की पर इससे पहले आई भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
Amitabh Bachchan: बड़े पर्दे के साथ टीवी की दुनिया के 'शहंशाह' रहे हैं बिग बी, इन शो में आ चुके हैं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed