फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: जेलर के किले को नहीं भेद सकी वेट्टैयन, जानें देवरा-स्त्री 2 ने की कितनी कमाई

Fri, 11 Oct 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Vettaiyan Devara Part one Stree 2 Thursday Report Read details Inside
वेट्टैयन, देवरा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में 10 अक्तूबर को फिल्म वेट्टैयन ने दस्तक दी है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन, राणा दुग्गुबाती और फहद फाजिल जैसे सितारे भी हैं। वहीं, तेलुगु फिल्म देवरा का भी टिकट खिड़की पर टिके रहने का प्रयास जारी है। इसके अलावा स्त्री 2 को देखने के लिए अब भी लोग थिएटर का रुख कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Box Office Collection Vettaiyan Devara Part one Stree 2 Thursday Report Read details Inside
वेट्टैयन - फोटो : एक्स @LycaProductions
वेट्टैयन 

फिल्म वेट्टैयन का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। फिल्म हम के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ बड़े पर्दे पर इस फिल्म में नजर आए हैं। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। गुरुवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Box Office Collection Vettaiyan Devara Part one Stree 2 Thursday Report Read details Inside
वेट्टैयन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने तमिल में 26.15 करोड़, तेलुगु में तीन करोड़ 20 लाख, हिंदी में 60 लाख कन्नड भाषा में पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहली दिन की कमाई में यह रजनीकांत की पिछली फिल्म से आगे नहीं निकल सकी। जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 48.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Vettaiyan Devara Part one Stree 2 Thursday Report Read details Inside
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा पार्ट वन

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी अपने बजट के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और भी सुस्त नजर आई। 14वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 260.90 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Vettaiyan Devara Part one Stree 2 Thursday Report Read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

स्त्री 2 अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। आठवें हफ्ते में भी यह फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। 57वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कमाई 596.50 करोड़ रुपये हो गई है। 
Amitabh Bachchan: बड़े पर्दे के साथ टीवी की दुनिया के 'शहंशाह' रहे हैं बिग बी, इन शो में आ चुके हैं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed