फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 57: ‘स्त्री 2’ का 600 करोड़ी बनने का सपना रह जाएगा अधूरा? जानें कलेक्शन

Thu, 10 Oct 2024 09:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 57 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज को आज यानी 10 अक्तूबर को 57 दिन पूरे हो गए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म रिलीज के आठवें गुरुवार को भी दर्शक बटोरती नजर आई है। हालांकि, अब इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे साफ हो रहा है कि ‘स्त्री 2’ अब सिनेमाघरों से विदा लेने की तैयारी कर रही है। 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा करने में इसकी सांस फूल गई है। आइए ‘स्त्री 2’ के 57वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Stree 2 Box Office Collection Day 57 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film latest earning and occupancy
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर इतिहास रच चुकी फिल्म 'स्त्री 2' 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्षरत है। अगर यह ऐसा करने में सफल रही तो यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि, इसने पहले ही दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। साथ ही इसने हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Stree 2 Box Office Collection Day 57 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' ने शानदार ओपनिंग के साथ पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसका कलेक्शन 141.4 करोड़ रुपये रहा। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी  इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

Anupama Leap: एक पीढ़ी आगे बढ़ी 'अनुपमा' की कहानी, दिखेंगे टूर गाइड बन चुकी आध्या और अनुपमा के जीवन के नए पहलू

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 57 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

चौथे हफ्ते में 'स्त्री 2' ने 36.1 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 24.65 करोड़ रुपये, छठे हफ्ते में 18.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सातवें सप्ताह में इसने कुल 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपनी गति बरकरार रखते हुए 51वें दिन 50 लाख रुपये, 52वें दिन 90 लाख रुपये, 53वें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये, जोड़े। वहीं, 54वें दिन 44 लाख रुपये और 55वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया।

R Madhavan: आर माधवन ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए करण जौहर से मिलाया हाथ, फातिमा सना शेख भी होंगी हिस्सा?

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 57 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' की 56वें दिन की कमाई 50 लाख रुपये रही, जिससे इसका आठवें बुधवार तक का कुल कलेक्शन 596.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं, फिल्म ने 57वें दिन यानी आठवें गुरुवार को 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 596.41 करोड़ रुपये हो गई है।  

 

Ratan Tata: मधुर भंडारकर ने रतन टाटा के लिए की भारत रत्न की मांग, आमिर खान ने उनके योगदान को बताया अमूल्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed