{"_id":"62434d8b1d26cd3cb73e4ff4","slug":"from-dhamaka-to-haramkhor-these-are-the-list-of-bollywood-films-with-shortest-production-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: सबसे कम समय में शूट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, महज 10 दिन में बन गई थी एक मूवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: सबसे कम समय में शूट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, महज 10 दिन में बन गई थी एक मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:50 PM IST
सार
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाती है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाने वाली इन फिल्मों को पूरा होने में कई तरह के पड़ाव को पार करते हैं।
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाती है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाने वाली इन फिल्मों को पूरा होने में कई तरह के पड़ाव को पार करने पड़ते हैं। ऐसे में एक फिल्म को पूरा करने में काफी समय लग जाता है। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जो वर्षों की मेहनत के बाद दर्शकों के सामने पेश की गई है। लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में भी मौजूद हैं जिन्होंने कम समय में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-
धमाका
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका सबसे कम समय में शूट होने वाली फिल्मों में से एक है। कोरोनाकाल में सीमित टीम के साथ शूट की गई यह फिल्म मात्र 10 दिनों में तैयार हो गई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को राम माधवानी ने निर्देशित किया था।
Trending Videos
2 of 5
हाउसफुल 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 3
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 3 ने महज 38 दिनों में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग सेंट्रल लंदन के मालो मेंशन सहित कई खूबसूरत जगहों पर की गई। इस फिल्म में अभिनेत्री अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, लीजा हेडन, नरगिस फाखरी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरामखोर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरामखोर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता तिवारी स्टारर फिल्म हरामखोर सिर्फ 16 दिनों में ही बनकर तैयार हो गई थी। श्लोक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर की गई थी। फिल्म में एक टीचर और स्टूडेंट की प्रेम कहानी को दिखाया गया था।
4 of 5
जॉली एलएलबी-2
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉली एलएलबी 2
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग भी कम समय में भी पूरी कर ली गई थी। इस फिल्म को एक महीने में ही पूरा कर लिया था। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। कंगना रणौत और आर माधवन स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शूटिंग भी 30 दिनों में पूरी हो गई थी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से लेकर लखनऊ और हरियाणा जैसे शहरों में भी की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।