{"_id":"62434050868d7b506158af0d","slug":"harnaaz-sandhu-harnaaz-sandhu-get-trolled-for-weight-gain-netizens-called-her-moti-miss-universe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harnaaz Sandhu: हरनाज संधू को देख फैंस हुए हैरान, ताज जीतने के तीन महीने बाद बदला पूरा रूप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harnaaz Sandhu: हरनाज संधू को देख फैंस हुए हैरान, ताज जीतने के तीन महीने बाद बदला पूरा रूप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:53 PM IST
सार
बीते साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज कौर संधू ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब वापस देश लाने वालीं हरनाज संधू जीत के बाद से ही दुनिया भर में काफी चर्चाओं में रही थीं।
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज कौर संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बीते साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज कौर संधू ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब वापस देश लाने वालीं हरनाज संधू जीत के बाद से ही दुनिया भर में काफी चर्चाओं में रही थीं। इस मुकाम को हासिल करने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। हरनाज आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।
इसी क्रम में हाल ही में हरनाज संधू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर सामने आईं इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है। दरअसल, इन तस्वीरों में हरनाज का लुक पूरी तरह अलग दिख रहा है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज का यह नया रूप सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरनाज संधू
- फोटो : instagram
दरअसल सामने आई इन तस्वीरों में हरनाज लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान वह फैशन डिजाइनर शिवान और नरेश की शो स्टॉपर रहीं। फैशन वीक में हरनाज लाल रंग के गाउन में नजर आईं। लेकिन उनके इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते ही उन्हें बॉडी शेविंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, इन तस्वीरों और वीडियोज में हरनाज का वजन पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आया।
4 of 5
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
बस फिर क्या था हरनाज की इन तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल कर डाला। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह कितनी मोटी हो चुकी है। वहीं एक अन्य ने कमेंट में लिखा- मोटी मिस यूनिवर्स। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हरनाज कौर संधू की ड्रेस बिल्कुल खराब है। वहीं, एक यूजर ने उन्हें प्लस साइज मॉडल तक बता डाला।
विज्ञापन
5 of 5
हरनाज संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मिस यूनिवर्स हरनाज को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा हो। दिसंबर 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि पहले पतले होने की वजह से लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे, लेकिन उनकी मां ने उनका काफी सपोर्ट किया। यही वजह है कि हाल ही में एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद भी उन्होंने खुद को सकारात्मक बनाए रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।