फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा प्रभु ने पूरा किया टाइगर श्रॉफ का अटैक चैलेंज, वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो

Tue, 29 Mar 2022 10:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 29 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वालीं अभिनेत्री देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu completes Tiger Shroffs attack challenge shared video of doing workout from gym
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वालीं अभिनेत्री देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं। यही वजह है कि फैन फॉलोइंग के मामले में अब सामंथा कई बॉलीवुड कलाकारों को भी टक्कर देती नजर आती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ का दिया चैलेंज पूरा कर लिया है।

Samantha Ruth Prabhu completes Tiger Shroffs attack challenge shared video of doing workout from gym
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, शुक्रवार को सिनेमाघरों में जॉन अब्राहिम की फिल्म अटैक रिलीज होने वाली है। अटैक की रिलीज डेट सामने आते ही फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रही है। इसी क्रम में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री रकुल प्रीत ने अटैक के गाने मैं नै टूटना पर एक चैलेंज शुरू किया है, जिस पर कई कलाकार एक- दूसरे को चैलेंज कर रहे हैं। रकुल प्रीत ने इस चैलेंज के लिए टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस को नॉमिनेट किया था। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ ने इस चैलेंज में जैकी भगनानी और सामंथा रुथ प्रभु को नॉमिनेट किया।

Samantha Ruth Prabhu completes Tiger Shroffs attack challenge shared video of doing workout from gym
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram

टाइगर के दिए इस चैलेंज को पूरा करते हुए सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने ट्रेनर के साथ जिम में वेटलिफ्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अन्य कई एक्सरसाइज करती भी दिख रही हैं। काले रंग के जिम वियर में अभिनेत्री की परफेक्ट बॉडी नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री काफी फिट भी दिखाई दे रही हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि वह फिटनेस के मामले में काफी सतर्क रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu completes Tiger Shroffs attack challenge shared video of doing workout from gym
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के दिए इस चैलेंज को पूरा करते हुए अभिनेत्री ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी अभिनेत्री के इस चैलेंज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए सामंथा के वीडियो पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- मुझे निश्चित रूप से यह जिम नहीं मिला है। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस दिखाती नजर आई हों। इससे पहले सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu completes Tiger Shroffs attack challenge shared video of doing workout from gym
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु आखिरी बार साउथ अभिनेता अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंतावा में नजर आई थीं। इस गाने में अभिनेत्री ने अपनी बोल्ड अदाओं से सबको घायल कर दिया था। खास बात यह थी कि अभिनेत्री का यह पहला आइटम सॉन्ग था, जिसे दर्शकों से बेहद प्यार मिला। वहीं अभिनेत्री अब जल्द ही फिल्म यशोदा, अरेंजमेंट ऑफ लव और शकुंतलम में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed