भोजपुरी सिनेमा का नाम और रुतबा तेजी से बढ़ रहा है। एक जमाना था, जब इस इंडस्ट्री की फिल्में सिर्फ यूपी और बिहार तक ही सीमित हुआ करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी फिल्में और उनके गानों के लिए दीवानगी बाकी राज्यों में भी देखने को मिल रही है। लोगों द्वारा भोजपुरी फिल्में और गाने पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपना अस्तित्व बना लिया है, जिसके लिए उन्हें एक लंबा सफर तय करना पड़ा है।
भोजपुरी: सिनेमा पर राज कर रही हैं ये पांच अभिनेत्रियां, यूपी-बिहार से नहीं रखतीं ताल्लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मी जगत की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि, काजल मूल रूप से गुजरात से हैं। हालांकि, उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र में बस गया था। लेकिन काजल ने अपने करियर के लिए भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया था।
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से एक हिट फिल्में देने वाली रानी चटर्जी भी यूपी और बिहार से ताल्लुक नहीं रखती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि, रानी मुंबई की रहने वाली हैं। रानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पाइसा वाला' से की थी, जिसके बाद एक समय पर वह इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री भी बन गई थीं।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया है। लेकिन साल 2004 में रश्मि ने भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने इस इंडस्ट्री में रहते हुए 'बलमा बड़ा नादान', 'गजब बैल रामा', 'गब्बर सिंह', 'कंगना खनके पिया के अंगना' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। रश्मि देसाई गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, अब वह मुंबई में रहती हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मी दुनिया की हिट एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 125 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा भी यूपी या बिहार की रहने वाली नहीं हैं। वह बंगाल की रहने वाली हैं। उनका असली नाम अंतरा विस्वास है।