फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: आर्यन को क्रूज शिप पर योजना के तहत लाने के संकेत, निजी जासूस ने बिगाड़ा एनसीबी का खेल

Fri, 08 Oct 2021 11:37 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Oct 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
NCb raid on shahrukh khan son aryan khan all you need to know about rave party drugs case
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कोर्डेलिया क्रूज शिप पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के छापे के वक्त मौजूदगी को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जाता है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ये छापा मारा इसीलिए कि उन्हें मौके पर आर्यन खान के होने की सौ फीसदी पक्की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। ये जानकारी देने वाले और बाद में एनसीबी की हिरासत में उसके साथ सेल्फी खींचने वाले शख्स के अतीत की जानकारियां जैसे जैसे बाहर आती जा रही हैं, एनसीबी की रेड का ये पूरा मामला ही हिलता दिख रहा है। अदालत ने भी गुरुवार को आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में देने से मना करके ये संकेत दे दिया कि एनसीबी इस मामले में जो कुछ बता रही है, उसमें कई सारे छेद सामने आने लगे हैं।

NCb raid on shahrukh khan son aryan khan all you need to know about rave party drugs case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई के समंदर में बीते शनिवार की रात जो कुछ हुआ उसकी पूरी कहानी अब तक वही सामने आती रही है जो एनसीबी के अधिकारी बताते रहे हैं। लेकिन, अब इस कहानी के दूसरे पहलू भी धीरे धीरे बाहर आ रहे हैं। शाहरुख खान के कथित करीबी रहे एक शख्स के 30 सितंबर को गिरफ्तार होने के बाद से गुरुवार तक चले घटनाक्रम में अभी कई नए मोड़ आने बाकी है। आर्यन खान के कथित रूप से नशीले पदार्थों के सेवन का आदी होने की जानकारी मिलने के बाद ही उसके पीछे निजी जासूस लगाने और उनके मूवमेंट की पल पल की जानकारी इकट्ठा करने की बात भी अब सामने आने लगी है।

NCb raid on shahrukh khan son aryan khan all you need to know about rave party drugs case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर्यन खान के पीछे लगा ये निजी जासूस मुंबई पुलिस के अधिकारियों के बीच काफी रुआब रखता है। उसके कहने से पुलिस अधिकारी हरकत में भी आते हैं, ये बात भी सामने आ गई है। एनसीबी के छापे के वक्त उसकी क्रूज शिप पर मौजूदगी, फिर हिरासत में लिए जाने के बाद बजाय एनसीबी अफसरों के आर्यन खान का हाथ इस निजी जासूस के हाथ में होने और फिर एनसीबी की हिरासत में उसकी सेल्फी वायरल होने के बाद से मुंबई के एनसीबी अधिकारी बैकफुट पर हैं। फिल्मी हस्तियों को निशाने पर लेकर सुर्खियां बटोरने की एनसीबी के एक अधिकारी की पुरानी आदत इस बार पूरे मामले की पहले से लिखी गई पटकथा के हाशियों से अब बाहर निकल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCb raid on shahrukh khan son aryan khan all you need to know about rave party drugs case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक इस निजी जासूस की गतिविधियों का लेखा जोखा जुटाने में कई दिन से लगे हैं। पता ये भी चला है कि इस निजी जासूस के खिलाफ पुणे में भी धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। और, ये जासूस ही आर्यन खान की पल पल की जानकारी एनसीबी तक पहुंचाता रहा। कोर्डेलिया क्रूज शिप पर एनसीबी के छापे के वक्त शिप पर मौजूद हजार से अधिक लोगों में से सिर्फ फिल्म व मनोरंजन जगत से संबंधित लोगों की ही गिरफ्तारी को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं। छापे के समय ये जासूस भी कोर्डेलिया शिप पर मौजूद था।

विज्ञापन
NCb raid on shahrukh khan son aryan khan all you need to know about rave party drugs case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में ये सर्वविदित तथ्य है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता, निर्देशकों से कुछ प्रभावशाली लोगों का एक समूह पिछले चार पांच साल से सीधे संपर्क में रहा है। ये लोग इन निर्देशकों से मिलकर पहले से खोजकर निकाली गई ऐसी कहानियों पर फिल्में बनाने के लिए बातें करते रहे हैं, जिनका एक एजेंडा होता है। अपनी विचारधारा की ये फिल्में बनवाने में ये समूह कुछ हद तक कामयाब भी हुआ है, लेकिन इस मामले का दिलचस्प पहलू ये भी है कि इस तरह की एक भी फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed