फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इन महंगी चीजों की शौकीन हैं शाहरुख खान की बेगम गौरी, कमाई जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

Fri, 08 Oct 2021 11:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Oct 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Gauri khan birthday expensive things own by shahrukh wife and her net worth will blow your mind
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता गौरी खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 8 अक्तूबर 1970 को दिल्ली में जन्मीं गौरी बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख की पत्नी हैं। गौरी ने शाहरुख का हाथ तब थामा था जब वो कुछ नहीं थे और आज वो उनके साथ तब भी खड़ी हैं जब वो दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ कलाकार कहलाते हैं। खुद गौरी ने भी अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल किया है। गौरी एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं जिन्होंने कई बड़े बड़े सेलेब्स के घर और ऑफिस डिजाइन किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपना घर मन्नत भी खुद ही डिजाइन किया है।



करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं गौरी खान

गौरी मेहनत में यकीन रखती हैं और उनकी मेहनत रंग लाती है। वो प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-चेयरपर्सन और को-फाउंडर भी हैं। गौरी 50 मोस्ट पावरफुल वूमन की फार्चुन मैगजीन में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। शाहरुख इस देश के सबसे बड़े स्टार हैं और विदेश में भी उनके नाम का डंका बजता है लेकिन खुद गौरी भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ और क्या क्या है उनके रईसी शौक।

Gauri khan birthday expensive things own by shahrukh wife and her net worth will blow your mind
गौरी खान - फोटो : Instagram

साल 2002 में गौरी ने पति शाहरुख के साथ मिलकर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरूआत की। इस प्रोडक्शन हाउस में बनी लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। उन्होंने पहली फिल्म 'मैं हूं ना' प्रोड्यूस की थी जिसमें शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी।

Gauri khan birthday expensive things own by shahrukh wife and her net worth will blow your mind
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद गौरी ने 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी पैसा लगाया और इन फिल्मों की भी अच्छी सफलता मिली। गौरी एक सफल निर्माता तो हैं ही इंटीरियर डिजाइनर के रूप में भी वो बड़ा नाम हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ ज्वाइंट पार्टनरशिप पर काम करती हैं। सुजैन और गौरी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri khan birthday expensive things own by shahrukh wife and her net worth will blow your mind
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी की कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 1600 करोड़ रुपये की मालकिन है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बॉलीवुड की हाईस्ट अर्निंग प्रोडक्शन कंपनी मानी जाती है जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान जब मुंबई आए थे तो उन्होंने एक दिन मन्नत को अपना बनाने का सपना देखा था और आज उनका पूरा परिवार लैड्स एंड बैंडस्टैंड में स्थित इस शानदार बंगले में रहता है। शाहरुख और गौरी के इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Gauri khan birthday expensive things own by shahrukh wife and her net worth will blow your mind
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरी खान के बाद एक शानदार बैंटले कौंटीनेंटल है जिसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये है। साल 2007 में खान परिवार को डेवलपर्स नखील से दुबई में एक बेहद ही महंगा विला तोहफे के रूप में मिला था जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही गौरी का मुंबई में एक लग्जरी शॉप भी है जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये है। गौरी बॉलीवुड की मशहूर हस्ती में से एक हैं। शाहरुख संग उनकी प्रेम कहानी और शादी लोगों के लिए मिसाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed