{"_id":"615fd2d98ebc3e05d03bb603","slug":"suhana-khan-shares-old-photos-on-mother-gauri-khan-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: भाई आर्यन की गिरफ्तारी के बीच सुहाना ने मां गौरी को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की सालों पुरानी फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे स्पेशल: भाई आर्यन की गिरफ्तारी के बीच सुहाना ने मां गौरी को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की सालों पुरानी फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, गौरी खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के लिए ये सबसे मुश्किल समय है। दोनों ही अपने बेटे आर्यन खान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख और गौरी का बेटा आर्यन खान 3 अक्तूबर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब गौरी और शाहरुख सिर्फ अपने बेटे को बाहर लाने की कोशिशों में लगे हैं।
इन तमाम मुश्किलों के बीच आज गौरी खान का 51वां जन्मदिन है। ऐसे में बेशक गौरी खान का पार्टी करने का मन नहीं होगा, लेकिन गौरी को उनकी बेटी सुहाना खान ने बेहद ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।
दरअसल, सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां गौरी खान के जन्मदिन के मौके पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो गौरी और शाहरुख खान की है। ये तस्वीर दोनों के जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, शाहरुख और गौरी बेहद ही प्यार से झूले में झूल रहे हैं। इस दौरान किंग खान ने अपनी पत्नी को टाइट पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों के बीच की कमाल की अंडरस्टैंडिंग साफ झलक रही है।
3 of 5
suhana khan
- फोटो : instagram
इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मां।' इसके साथ ही सुहाना ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। सुहाना खान द्वारा शेयर की गई गौरी और शाहरुख की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 2 लाख 41 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड से जुड़े तमाम स्टार्स ने सुहाना के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन और गौरी बेहद अच्छे दोस्त हैं। सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें से बना एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें सुजैन और गौरी खान की खास दोस्ती की झलक देखी जा सकती है। इस तस्वीर के साथ सुजैन खान ने लिखा, 'भगवान का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके प्रियजनों के साथ रहेगा.. आई लव यू बहुत सारा।'
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
11 बजे होगी आर्यन खान की बेल की सुनवाई
आर्यन खान को कोर्ट ने 7 अक्तूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद 8 अक्तूबर यानी आज आर्यन की बेल पर फैसला होना है। आज सुबह 11 बजे आर्यन की बेल पर फैसला सामने आएगा। अगर आर्यन को आज बेल मिल जाती है, तो ये गौरी खान के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।