फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 96th: 'मदर इंडिया' से लेकर 'टु किल अ टाइगर' तक, ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी हैं ये भारतीय फिल्में

Wed, 06 Mar 2024 06:59 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 06:59 PM IST
सार

इस साल के ऑस्कर अवाॅर्ड के लिए निशा पाहूजा की फिल्म ‘टु किल अ टाइगर’ को नामांकित किया गया है। इसका नामांकन बेस्ट डाॅक्युमेंट्री की श्रेणी में किया गया है। 

विज्ञापन
from 'mother india' to 'to kill a tiger' these are the indian movies nominated for oscars so far
मशहूर होस्ट जिमी किमेल चौथी बार सम्मान समारोह को होस्ट करेंगे - फोटो : instagram
पूरी दुनिया की निगाहें 96एकेडमी अवाॅर्ड्स पर टिकी हुई हैं। एकेडमी अवाॅर्ड्स ही ऑस्कर अवाॅर्ड्स हैं, जिनका आयोजन आगामी 10 तारीख को लाॅस एंजिल्स के डाॅल्बी थियेटर में होने जा रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। लगभग हर फिल्ममेकर अपनी आंखों में ऑस्कर अवॉर्ड पाने का सपना सजाता है। इस बार खास बात यह है कि मशहूर होस्ट जिमी किमेल, चौथी बार सम्मान समारोह को होस्ट करने जा रहे हैं। तो क्यों न इस मौके पर उन भारतीय फिल्मों की बात हो जाए, जिनका पहले ऑस्कर के लिए नामांकन किया जा चुका है।

'to kill a tiger'

from 'mother india' to 'to kill a tiger' these are the indian movies nominated for oscars so far
'to kill a tiger' - फोटो : instagram
इस बार जलवा दिखाएगी ‘टु किल अ टाइगर’ 
इस साल के ऑस्कर अवाॅर्ड के लिए निशा पाहूजा की फिल्म ‘टु किल अ टाइगर’ को नामांकित किया गया है। इसका नामांकन बेस्ट डाॅक्युमेंट्री की श्रेणी में किया गया है। फिल्म में रंजीत की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी 13 साल की बेटी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसकी बेटी यौन शोषण का शिकार हुई थी। इस मामले में ‘टु किल अ टाइगर’ लकी रही, लेकिन ‘12 वीं फेल’ और ‘2018’ जैसी फिल्मों को नामांकन में जगह नहीं मिल पाई। 'टु किल अ टाइगर' का मुकाबला ‘बाॅबी वाइनः द पीपल्स प्रेजिडेंट’, ‘द एटेरनल मेमोरी’, ‘फाॅर डाॅटर्स’ और ‘20 डेज इन मारियोपोल’ से होने जा रहा है। ऑस्कर में डाॅक्युमेंट्री शाॅर्ट फिल्म से लेकर मेकअप-हेयरस्टाइलिंग, एनिमेटेड शाॅर्ट फिल्म तक की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। 

'RRR'

from 'mother india' to 'to kill a tiger' these are the indian movies nominated for oscars so far
'RRR' - फोटो : instagram
पिछले साल मचाई थी इन्होंने धूम
पिछले साल निर्देशक एस. एस. राजामौली की ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर नाॅमिनेशन में जगह बनाई। फिल्म के गाने ‘नाटु नाटु’ को ओरिजनल साॅन्ग कैटेगरी में नाॅमिनेट किया गया और अवाॅर्ड भी मिला। ‘ऑल देट ब्रीथ्स’ को डाॅक्युमेंट्री शाॅर्ट सब्जेक्ट कैटिगरी में नामांकित किया गया। बेस्ट डाॅक्युमेंट्री फिल्म के लिए ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ को नामांकन मिला और इसने अवाॅर्ड भी जीता। इसमें इंसान और जानवर का अटूट प्रेम दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'Mother India'

from 'mother india' to 'to kill a tiger' these are the indian movies nominated for oscars so far
'Mother India' - फोटो : instagram
जब 'मदर इंडिया' से हुई भारतीय फिल्मों की शुरुआत
ऑस्कर अवाॅर्ड्स में भारतीय फिल्मों का नामांकन पुरानी परंपरा रही है। सबसे पहले फिल्म ‘मदर इंडिया’ को 1957 में आॅस्कर के लिए नामांकित किया गया था। यह पहली भारतीय फिल्म थीए जिसे सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटिगरी के लिए ऑस्कर में नामांकित किया गया था। 1988 में आई मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बाॅम्बे’ ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई। इस फिल्म में मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के रोजमर्रा के हालात दिखाए गए। फिर 2001 में ‘लगान’ ऑस्कर के लिए भेजी गई। यह एक स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म है। इसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा, ‘राइटिंग विद फायर’ को सर्वश्रेष्ठ डाॅक्युमेंट्री फीचर के लिए नामांकित गया था। इसमें दलित समुदाय से आने वाली महिला पत्रकारों के एक समूह पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
from 'mother india' to 'to kill a tiger' these are the indian movies nominated for oscars so far
The White Tiger - फोटो : instagram
ये फिल्में भी हुईं नामांकित
इनके अलावा, 1969 में बनाई गई 'द हाउस दैट आनंदा बिल्ट' को सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र के लिए नामांकित किया गया था। 1979 में आई ‘एनकाउंटर विद फेसेज’ को भी लघु वृत्तचित्र  की  श्रेणी के तहत अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। 2004 में आई ‘छोटा आतंकवादी’ को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया था। 2021 में आई 'द वाइट टाइगर'  को सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा श्रेणी में नामांकित किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed