{"_id":"632924d1383e157c6b099a59","slug":"from-pk-to-dangal-these-10-films-dubbed-in-telugu-are-still-favorite-of-south-shahrukh-khan-film-is-in-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood in South: तेलुगू में डब ये 10 फिल्में अब भी साउथ की फेवरेट, शाहरुख की इस फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood in South: तेलुगू में डब ये 10 फिल्में अब भी साउथ की फेवरेट, शाहरुख की इस फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:56 AM IST
सार
'बाहुबली: द बिगनिंग', 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' , 'केजीएफ चैप्टर वन', 'केजीएफ चैप्टर टू', 'पुष्पा: द राइज' और 'आरआरआर' जैसी दक्षिण भारत की फिल्में डब होकर हिंदी में रिलीज हुई तो, इन फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली।
विज्ञापन
1 of 11
दंगल, संजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बाहुबली: द बिगनिंग', 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' , 'केजीएफ चैप्टर वन', 'केजीएफ चैप्टर टू', 'पुष्पा: द राइज' और 'आरआरआर' जैसी दक्षिण भारत की फिल्में डब होकर हिंदी में रिलीज हुई तो, इन फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए बॉलीवुड में इस बात की बहस छिड़ गई कि दक्षिण की फिल्में अब बॉलीवुड पर हावी होने लगी हैं। दक्षिण बनाम बॉलीवुड का मुद्दा धीरे धीरे भाषा विवाद तक आ पहुंचा। बाद में इस मुद्दे पर भी खूब बहस हुई कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती है। इसे भाषा के बजाय एक भारतीय सिनेमा के रूप में देखा जाना चाहिए। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दक्षिण की फिल्में हिंदी में डब होकर रिलीज हुई और खूब पसंद की गई। फिल्में चाहे दक्षिण की हो, या फिर बॉलीवुड अच्छी फिल्में ही चली है। लेकिन, क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जो दक्षिण में डब होकर रिलीज हुई हैं और अच्छी चली हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन दस फिल्मों के बारे में जो तेलुगू में डब हुईं और खूब पसंद की गई।
2 of 11
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
साल 1995 में प्रदर्शित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। जो 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। कहानी राज और सिमरन की है, जो दो युवा अप्रवासी भारतीय हैं और अपने दोस्तों के साथ यूरोपीय यात्रा के दौरान प्यार में पड़ जाते हैं। राज सिमरन के परिवार को उनसे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश करता है, लेकिन सिमरन के पिता पहले ही सिमरन का हाथ अपने दोस्त के बेटे को देने का वादा कर चुके हैं। यह फिल्म मुंबई के मराठा सिनेमा हॉल में लगातार 700 सप्ताह तक चलने का कीर्तिमान बनाया था। यह फिल्म दक्षिण में जब तेलुगू में डब होकर रिलीज हुई तो वहां भी खूब पसंद की गई।
3 of 11
पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
2. पीके
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'पीके' धार्मिक हठधर्मिता और अंधविश्वास के ऊपर बनी फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म में आमिर खान ने परग्रही का किरदार निभाया है, जो पृथ्वी पर आता है और उसका उसके यान को बुलाने वाला रिमोट एक चोर लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह धरती पर ही घूमते रहता है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म भी तेलुगू में डब की गई सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बाजीराव मस्तानी,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3. बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' तेलुगू में डब की गई सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मराठा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी, मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित थी।इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था। यह फिल्म नागनाथ एस इनामदार के मराठी उपन्यास राऊ पर आधारित है। यह उपन्यास मराठी ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतीय भाषाओं के सफलतम ऐतिहासिक उपन्यासों में से एक है।
विज्ञापन
5 of 11
बजरंगी भाईजान
4. बजरंगी भाई जान
साल 2015 में रिलीज फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने हनुमान भक्त पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा , करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म में भारत पाकिस्तान के बीच फैले नफरत के बीच एक ऐसे इंसानियत की कहानी को पेश करती है जो यह बताती है कि नफरत से बढ़कर प्रेम है। यह फिल्म भी तेलुगू में डब की गई सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।