सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood: माता रानी के दरबार पर लगा बॉलीवुड का तांता, देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे कई बड़े सितारे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 03 Oct 2022 09:15 PM IST
सार

पूरा देश इन दिनों मां दुर्गा की उपासना में लगा हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। इसी बीच आज बी-टीउन के कई सितारे एक साथ दुर्गा पूजा की शामिल हुए।

विज्ञापन
From Ranbir kapoor Jaya bachbach to Rani mukherjee Kajol mouni roy spotted at durga puja for seeking blessings
Bollywood Celebs - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूरा देश इन दिनों मां दुर्गा की उपासना में लगा हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। इसी बीच आज बी-टीउन के कई सितारे एक साथ दुर्गा पूजा की शामिल हुए। सोशल मीडिया पर आज पूरे दिन दुर्गा पंडाल पहुंचे इन्हीं सितारों की तस्वीरें वायरल होती रही। उत्तरी बॉम्बे सर्बोजेनिन दुर्गा पूजा समिति के इस पंडाल में पहुंचे सभी सितारे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते नजर आए।  

 

Trending Videos
From Ranbir kapoor Jaya bachbach to Rani mukherjee Kajol mouni roy spotted at durga puja for seeking blessings
रानी मुखर्जी, काजोल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

समिति के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस बार जश्न भी मनाया गया। इस दौरान रणबीर कपूर, जया बच्चन, मौनी रॉय, रानी मुखर्जी, काजोल, अयान मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती, तनीषा मुखर्जी, तनुजा, देबू मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, जान कुमार सानू, अनुराग बसु, रेगो बंसल, जयदीप पटेल, इशिता दत्ता शेठ , वत्सल शेठ, ज्योति मुखर्जी समेत कई कलाकार इस पूजन समारोह में शामिल हुए। 


Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
From Ranbir kapoor Jaya bachbach to Rani mukherjee Kajol mouni roy spotted at durga puja for seeking blessings
मौनी रॉय, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी और रानी मुखर्जी, काजोल समेत पूरा  मुखर्जी परिवार साथ नजर आया। इसके अलावा अभिनेत्री मौनी रॉय भी इस दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। सफेद रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर ने भी दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। इस मौके पर ट्रेडिशनल वियर में रणबीर काफी डेशिंग लग रहे थे। 

Bigg Boss 16: टीना दत्ता, मान्या सिंह और सौंदर्या पर भारी पड़ी एक गलती, बिग बॉस से मिली यह सजा
 

From Ranbir kapoor Jaya bachbach to Rani mukherjee Kajol mouni roy spotted at durga puja for seeking blessings
जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन सबके अलावा अभिनेत्री जया बच्चन भी इस बार दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मास्क पहन कर पंडाल पहुंचीं। माता रानी के दर्शन करने पहुंचे सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ तस्वीरें क्लिक कराते भी नजर आए। साथ ही जमकर जश्न मनाते भी दिखे।

Black Panther 2 : चैडविक बोसमैन के बाद हुई नए ब्लैक पैंथर की एंट्री, ट्रेलर में दिखा एक्शन-इमोशन का डबल डोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed