टीवी जगत की कई एक्ट्रेसेज छोटे पर्दे पर सिर्फ एक्टिंग करना ही नहीं जानती बल्कि उनमें डांस का जबरदस्त हुनर भी हैं। अक्सर कई मौकों पर इन टीवी एक्ट्रेसेज ने अपने लटके झटकों से फैंस का दिल जीता है। टीवी की इन चुनिंदा एक्ट्रेसेज को जैज, भरतनाट्यम, क्लासिकल, कथक, बैले डांस जैसी डांस परफॉर्मेंस में महारथ हासिल हैं। तो चलिए आपको मिलवाते हैं टीवी की उन अभिनेत्रियों से जो एक्टिंग के साथ साथ डांस की कला में भी माहिर हैं।
शक्ति मोहन से लेकर अंकिता लोखंडे तक पर्दे पर एक्टिंग के साथ-साथ डांस के जलवे भी बिखेर चुकी हैं ये टीवी एक्ट्रेसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति मोहन
शो 'दिल दोस्ती डांस' में एक्टिंग का हुनर दिखाने वालीं शक्ति मोहन को फैंस एक बेस्ट डांसर के रुप में भी जानते हैं। वो 'डांस इंडिया डांस 2' जैसे रियलिटी शो की विनर भी रह चुकी हैं। शक्ति को कंटेम्प्रेरी, जैज, भरतनाट्यम, बैलेट और बॉलीवुड डांस बेहतरीन ढंग से आता हैं। शक्ति जब भी स्टेज पर डांस करती हैं तो फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं।
मौनी रॉय
टीवी पर 'नागिन' बनकर हर किसी का दिल जीत लेने वाली मौनी राय भी डांसिंग क्वीन हैं। 'नागिन', 'देवों के देव महादेव' जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। मौनी रॉय एक डांस लवर हैं। उन्हें कथक और बैलेट डांस की ट्रेनिंग ली है।
शिवांगी जोशी
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी को डांस करना बेहद पसंद है। ये ही वजह है कि करियर की शुरूआत में शिवांगी ने डांसिंग कॉम्पटिशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। शो में शिवंगी अपने कथक का जलवा दिखा चुकी हैं।
रश्मि देसाई
'उतरन', 'नागिन-4' और 'बिग बॉस 13' में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई डांस के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। रश्मि देसाई 'झलक दिखला जा 5' और 'नच बलिए 7' में अपने डांस का कमाल दिखा चुकी हैं।