Fukrey 3: दिल्ली के कॉलेज में शिखर सम्मेलन रखेगा 'फुकरे 3' गैंग, भोली पंजाबन-चूचा की मौजूदगी में होगी मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में रिलीज हुई 'फुकरे 2' के बाद इसके तीसरे पार्टी सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'फुकरे 3' 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। जिस दिन से 'फुकरे 3' का ट्रेलर सितंबर में रिलीज किया गया था, उसी दिन से फैंस इसको लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। फैंस का उत्साह बरकरार रखने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जैसे-जैसे 'फुकरे 3' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों के बीच इसका क्रेज और बढ़ गया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद अब फिल्म के कलाकार दिल्ली में एक 'एफ 3 शिखर सम्मेलन' आयोजित करने जा रहे हैं।
साल 2013 में कॉमेडी का डोज देने वाली 'फुकरे' के तीसरे पार्ट की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। मेकर्स फिल्म के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में वह लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए इवेंट्स का आयोजन कर रहे हैं। इस बीच अब 'फुकरे' गैंग का स्वागत देश की राजधानी दिल्ली करने वाली है। दिल्ली में मेकर्स एक स्पेशल 'एफ 3' शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हनी उर्फ पुलकित सम्राट, चूचा उर्फ वरुण शर्मा, लाली उर्फ मनजोत सिंह और भोली पंजाबन उर्फ ऋचा चड्ढा की उपस्थित रहेंगे। फिल्म के कलाकार दिल्ली की गलगोटिया यूनिवर्सिटी आएंगे।
'फुकरे 3' का ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया गया था। सामने आए ट्रेलर ने फैंस को एक बार फिर 'फुकरों' की मजेदार दुनिया के दर्शन कराए। इसने कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पुरानी फिल्मों की यादें ताजा कर दीं। फुकरा गैंग - हन्नी, चूचा, लाली, भोली पंजाबन और पंडित जी एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। खास बात यह होगी कि इस बार चूचा, भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ता नजर आएगा।
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'फुकरे 3' लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।