हर शुक्रवार को सिनेमाघर पर कोई न कोई बॉलीवुड फिल्म जरूर दस्तक देती है। कोई हिट होती है तो कोई फ्लॉप, लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि फिल्मों में छोटी- छोटी कितनी सारी गलतियां होती हैं। खैर अगर ध्यान नहीं भी दिया तो कोई बात नहीं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं 5 फिल्मों की वो छोटी छोटी गलतियां जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
शाहरुख की 'रा-वन' से दीपिका की 'ये जवानी है दीवानी' तक, क्या आपने देखीं ये मजेदार गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. पीके
फिल्म पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के साथ ही संजय दत्त भी छोटे लेकिन अहम किरदार में नजर आए थे।फिल्म में एक सीन था जिसमें संजय दत्त को दिल्ली आते दिखाया जाता है। दरअसल संजय ट्रेन नंबर 12290 से दिल्ली आते दिखाए जाते हैं। हकीकत में 12290 दुरंतो एक्सप्रेस है जो मुंबई और नागपुर के बीच चलती है। ऐसे में संजू बाबा इस ट्रेन से दिल्ली कैसे आ गए ?
2. रा वन
शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म रा-वन 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख ने रावन और शेखर सुब्रमण्यम का किरदार निभाया था। फिल्म में शेखर की मौत हो जाती है, जिसके बाद ईसाई धर्म के रीति रिवाज के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि आकिर ऐसा क्यों, शेखर तो हिंदू था ?
3. गुंडा
1998 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म गुंडा रिलीज हुई थी। फिल्म में मिथुन का एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिला था। वैसे तो फिल्म में कई सीन्स ऐसे थे जो गले के नीचे नहीं उतरते हैं। लेकिन फिल्म का एक सीन तो साउथ और हॉलीवुड को भी पीछे पछाड़ देता है। दरअसल शंकर बने मिथुन एक एक्शन सीन में मिथुन गॉगल लगाकर साइकिल के पीछे छिपकर गुंडो पर गोलियां बरसा रहे हैं। अब तो बस इतना ही कह सकते हैं- कोई शक।
4. ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दीवानी आपको याद ही होगी। फिल्म के सीन में पढ़ाकू दीपिका आखिरकार अकेले ट्रिप पर जाने का फैसला लेती हैं। जिसके बाद स्टेशन पर ट्रेन के सामने रणबीर से होती है उनकी मुलाकात। इस सीन में रणबीर दीपिका से उनका सारा सामान ले लेते हैं जिसमें किताब भी शामिल होती है। लेकिन जैसे ही सीन चेंज होता है और ट्रेन चल पड़ती है वही किताब जादू से वापस दीपिका के पास पहुंच जाती है।