बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर किसी न किसी मौके पर कैमरे में कैद हो जाती हैं। कभी वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आती हैं तो कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते या फिर घूमते हुए। वैसे तो एक्ट्रेसेस हमेशा कोशिश करती हैं कि वो मीडिया को अच्छे से अच्छा पोज दें लेकिन कई दफा उनके कुछ ऐसे फोटोज भी क्लिक हो जाते हैं कि वो खुद इन्हें नहीं देखना चाहती होंगी। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कुछ ऐसी ही मजेदार तस्वीरें....
शिल्पा-दीपिका सहित ये 11 अभिनेत्रियां गलती से भी इन तस्वीरों को देखना नहीं करेंगी पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ऐसे में दीपिका भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं और अक्सर कैमरे के सामने नजर आती रहती हैं। ऐसे में दीपिका की कुछ ऐसी फोटोज भी क्लिक हो गईं जो काफी मजेदार हैं। वैसे बता दें कि दीपिका कभी अपनी फिल्में तो कभी रणवीर सिंह के साथ मस्ती मजाक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं बात उनके प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 के अलावा छपाक में नजर आएंगी।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल फिलहाल में बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं। लेकिन छोटे पर्दे पर वो काफी एक्टिव हैं। छोटे पर्दे पर शिल्पा डांस रियलिटी शो जज करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा अपने फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
सनी लियोनी और रानी मुखर्जी
इस फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों के एक्सप्रेशन काफी मजेदार देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि सनी जहां हाल फिलहाल में अक्सर अपने परिवार को वक्त देती नजर आती हैं तो वहीं रानी मुखर्जी लंबे वक्त बाद फिल्म मर्दानी 2 में नजर आएंगी।
करीना कपूर खान और आलिया भट्ट
बॉलीवुड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी एक्टिंग और चार्म के दम पर अपना सिक्का जमा चुकी हैं। करीना कपूर जहां हाल फिलहाल में टीवी शो जज कर रही हैं तो वहीं आलिया भट्ट की अपनी फिल्मों और रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात इस फोटो की करें तो करीना का ये फोटो किसी इवेंट पर क्लिक हुआ है तो वहीं आलिया किसी फिल्म प्रमोशन इवेंट में बैठीं नजर आ रही हैं।