{"_id":"5c6833b5bdec22578f2a9bad","slug":"fwice-demand-to-ban-navjot-singh-sidhu-for-his-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Pulwama : FWICE ने की नवजोत सिंह सिद्धू पर प्रतिबंध लगाने की मांग, दिया था विवादित बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Pulwama : FWICE ने की नवजोत सिंह सिद्धू पर प्रतिबंध लगाने की मांग, दिया था विवादित बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की विवादित टिप्पणियों को लेकर उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की थी लेकिन उस समय वह एक विवाद में फंस गये थे जब उन्होंने कहा कि क्या कुछ लोगों के काम के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
बता दें कि पिछले साल इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित लोगों में सिद्धू भी शामिल थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर एक हंगामा शुरू हो गया और कई लोगों ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटाये जाने की मांग भी की जो पूरी हो गई है और सिद्धू को शो से निकाल दिया गया है। शनिवार को सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन को भेजे एक बयान में एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि सिद्धू को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए जिससे ना केवल देश की संवेदनाओं आहत हुई हैं बल्कि इसे एक भारत-विरोधी स्वरूप में भी लिया गया है।’’
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
बयान में कहा है, ‘‘समाजिक और राष्ट्रीय हित में एफडब्ल्यूआईसीई के पांच लाख कामगारों की तरफ से हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप कृपया उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ पर तब तक प्रतिबंधित कर दें जब तक वह देश और राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों से बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
ऐसे खबरें भी हैं कि चैनल ने सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटा दिया है लेकिन इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों में दावा किया गया है कि कुछ हॉस्य कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह, सिद्धू के स्थान पर नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
अर्चना पूरन सिंह
हालांकि, अभिनेत्री ने खबरों को खारिज किया है। अर्चना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘किसी ने भी मुझे यह कहते हुए शो का प्रस्ताव नहीं दिया है कि मैं सिद्धू की जगह लूंगी। यह सच नहीं है कि मैं उनका स्थान ले रही हूं। मुझे चैनल या टीम से कोई फोन नहीं आया है। किसी ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 9 और 13 फरवरी को कार्यक्रम के लिए शूटिंग की थी लेकिन यह बस इतना ही है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।