फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दुर्गावती’ के निर्देशक ने मिलाया ‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक से हाथ, साथ मिलकर बनाने जा रहे ये धमाल हॉरर कॉमेडी

Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
G Ashok will produce of Bhaagamathie hindi remake Durgavati with Raj Shandilya
भागमती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छह साल की उम्र से कैमरे के आगे पीछे अलग अलग तरह के करतब दिखाते रहे तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार जी अशोक का नाम शायद आपने कम ही सुना होगा। लेकिन, आपने सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘भागमती’ की फिल्म का नाम जरूर सुना होगा। जी अशोक इसी फिल्म के निर्देशन से पूरे देश में चर्चा में आए और फिल्म की शोहरत का ही कमाल है कि वह अब अपनी इस फिल्म को हिंदी में बना रहे हैं। इस फिल्म के बाद उनका अगला कदम है एक हॉरर कॉमेडी बनाने का और इसके लिए उन्होंने फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ निर्देशक राज शांडिल्य से हाथ मिलाया है।

G Ashok will produce of Bhaagamathie hindi remake Durgavati with Raj Shandilya
दुर्गावती की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भागमती’ एक आईएएस अफसर की कहानी है जिसे सीबीआई एक मामले में गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करती है। लेकिन ये आईएएस अफसर पूरे मामले को एक डरावनी लोककथा में तब्दील कर देती है। पूरी फिल्म में कहानी दो अलग अलग ट्रैक्स पर चलती रहती है और रोमांच का रहस्य आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। इसी फिल्म को जी अशोक अब हिंदी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी शामिल हैं।

G Ashok will produce of Bhaagamathie hindi remake Durgavati with Raj Shandilya
राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार व अन्य निर्माताओं के लिए अपनी ही बनाई फिल्म ‘भागमती’ का रीमेक ‘दुर्गावती’ बना रहे जी अशोक अब खुद भी निर्माता बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक हिंदी फिल्म के लिए ‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य के साथ हाथ मिलाया है। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी हो सकती है। इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन समझा जाता है कि दोनों के बीच लॉकडाउन के दौरान इस मसले पर लगातार बातचीत होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
G Ashok will produce of Bhaagamathie hindi remake Durgavati with Raj Shandilya
जी अशोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2010 में अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले जी अशोक की पहली ही फिल्म अकासा रामन्ना ने लोगों को प्रभवित किया। फिर नानी और हरिप्रिया के साथ बनी उनकी फिल्म ‘पिल्ला जमींदार’ ने खूब सुर्खियां बटोरी और उनकी तीसरी फिल्म ‘सुकुरमारुडू’ में आदि और निशा अग्रवाल के काम की भी चर्चाएं खूब रहीं। 2018 में रिलीज हुई ‘भागमती’ को तमिल में भी रिलीज किया गया। इसी फिल्म ने जी अशोक का नाम हिंदी पट्टी के दर्शकों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
G Ashok will produce of Bhaagamathie hindi remake Durgavati with Raj Shandilya
जी अशोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छह साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म बतौर बाल कलाकार करने वाले जी अशोक को सिनेमा का नटराज भी कहा जाता है। वह 13 तरह के भारतीय शास्त्रीय व लोक नृत्यों में पारंगत बताए जाते हैं। बाल कलाकार के रूप में 15 फिल्में करने के बाद वह डीकेएस बाबू, स्वर्णलता, लॉरेंस और राजू सुंदरम जैसे मशहूर नृत्य निर्देशकों के सहायक रहे। बाद में नृत्य निर्देशक के रूप में भी जी अशोक ने खूब नाम कमाया।

हिंदी, तमिल व तेलुगू फिल्मों के अलावा जी अशोक की मंशा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी अपने काम का विस्तार करने की है। उन्होंने अपनी सहकर्मी मानसी बागला के साथ मिलकर तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों के राइट्स और खरीदे हैं। इनमें से एक फिल्म के मराठी रीमेक का निर्देशन खुद मानसी कर रही हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आईं हिना खान, कहा- 'अभिनेत्री का करियर बर्बाद न करें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed