बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है। 'तारा' के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Gadar 2: इस वजह से 'तारा' की 'सकीना' पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर में एक सीन दिखाया गया था, जिसमें तारा सिंह एक कब्र के सामने बैठकर रो रहे हैं। टीजर देखने के बाद फैंस को लग रहा था कि फिल्म में सकीना मर जाएंगी। अब इस पर सकीना का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस अमीषा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
अमीषा ने सोशल मीडिया पर उस सीन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक स्पाइलर दे दिया है। अमीषा के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। वह इस पोस्ट को बड़ा अपडेट मान रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरे सारे प्यारे फैंस। आप में से बहुत से लोग गदर 2 के इस शॉट के बारे में यह सोचकर चिंतित हैं कि यह सकीना है जो मर गई है। तो बता दूं ऐसा नहीं है। ये कौन है मैं नहीं बता सकती हूं, लेकिन ये सकीना नहीं है। तो चिंता मत करिए। लव यू ऑल।'
उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, 'तुम्हारे में दिमाग ही नहीं है ये सस्पेंस के कारण ही मूवी चलती तुमने पूरा सस्पेंस ही खत्म कर दिया है। ये दिमाग से पैदल है' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अरे सस्पेंस भी इसी पोस्ट से पता चल गया. वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या हीरोइन बनेगी तू रिवील ही करना था।'
यह भी पढ़ें- Priyamani: 'मुझे अपने पति के प्रति जवाबदेह होना होगा', प्रियामणि ने फिल्म में किसिंग सीन ना देने की बताई वजह