फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: पहले प्यार में दिव्यांका को मिला धोखा, फिर विवेक ने दर्द से निकाला बाहर, ऐसे बनी इनकी लव स्टोरी

Fri, 30 Jun 2023 04:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 30 Jun 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love story known unknown facts about their beautiful love life
दिव्यांका और विवेक - फोटो : अमर उजाला

प्यार कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए यह कोई नहीं जानता। हम सबकी जिंदगी में ऐसा कोई न कोई इंसान आता ही है जिस पर हम दिल हार बैठते हैं। वो हमें अपनी जान से भी प्यारा कब लगने लगता है यह हमें पता भी नहीं चलता। हम उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगते हैं, सात जन्मों तक साथ निभाने की बातें करते हैं। उसके लिए हर वो चीज करते हैं जो उसे पसंद हो। क्योंकि प्यार होता ही ऐसा है, यह दुनिया से बगावत करा देता है। ऐसे में जिससे हम प्यार करते हैं और वो भी हमारे प्यार में डूबा हुआ है वह धोखा दे जाए तो मौत का एहसास होते देर नहीं लगती। दुनिया में ऐसे काफी इंसान हैं जिन्होंने यह दर्द सहा, जिनका सच्चा प्यार उनसे अलग हो गया। वहीं, कुछ लोग जिंदगी को दूसरा मौका देते हैं और एक बार फिर से प्यार की राह पर चल पड़ते हैं। कई बड़ी हस्तियां भी इन सबसे होकर गुजरी हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया का नाम भी इन्हीं लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों के बीच किन परिस्थितियों में प्यार हुआ और यह रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा, यह काफी दिलचस्प कहानी है। जिसे आज हम इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे। आज बात करेंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी की। तो चलिए शुरू करते हैं...

Tv actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love story known unknown facts about their beautiful love life
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

विवेक से पहले किसी दूसरे शख्स के प्यार में डूब गई थीं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, इसी तरह विवेक भी किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं। विवेक ने भी दिव्यांका की तरह ही टीवी की दुनिया में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। दोनों फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विवेक से पहले दिव्यांका किसी दूसरे इंसान से प्यार करती थीं। जी हां, आपने सही सुना। जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका इसी धारावाहिक में को-स्टार शरद मल्होत्रा को दिल दे बैठी थीं। दिव्यांका और शरद ने करीब आठ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था।

Tv actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love story known unknown facts about their beautiful love life
दिव्यांका और विवेक

दिव्यांका ने प्यार में खाया धोखा, पूरी तरह गई थीं टूट
दिव्यांका और शरद की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। उनके प्यार के चर्चे होते थे, सभी को यह लगता था कि जल्द ही दोनों प्यार के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई। आठ साल के रिलेशन के बाद साल 2015 में दिव्यांका और शरद के रास्ते अलग हो गए, उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों के अलग होने के बाद ये बात सामने आई थी कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका ने दिल टूटने के बाद कभी भी ये नहीं सोचा था कि वो दोबारा प्यार कर पाएंगी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी किस्मत में भगवान ने विवेक को लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love story known unknown facts about their beautiful love life
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

विवेक बने दिव्यांका का सहारा, दर्द से निकाला बाहर
शरद से ब्रेकअप का दर्द झेलने के बाद दिव्यांका ने धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में काम किया। इस शो के सेट पर दिव्यांका की मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। इस शो के दौरान विवेक और दिव्यांका के बीच गहरी दोस्ती हो गई। वो विवेक की दोस्ती ही थी जिसने दिव्यांका को शरद की यादों से बाहर निकाला था। वैसे दोनों की दोस्ती अपने आप ही नहीं हुई थी। दोनों भले ही एक सीरियल में साथ काम कर रहे थे लेकिन वो कोई और था जिसने उन्हें मिलवाया। सीरियल के ही एक एक्टर ने दिव्यांका और विवेक की एक-दूसरे से जान पहचान कराई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और दोनों कब एक-दूसरे को दिल दे बैठे उन्हें मालूम ही नहीं चला।

विज्ञापन
Tv actress Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love story known unknown facts about their beautiful love life
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

विवेक के रूप में दिव्यांका को मिला सच्चा प्यार
दिव्यांका और विवेक जब रिलेशनशिप में आए तो उन्होंने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से बचाकर रखने की पूरी कोशिश की। दोनों अपने रिश्ते पर बात करने से बचते थे, उन्होंने हमेशा चुप्पी साधे रखी। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए एक बार दिव्यांका ने कहा था कि हम नहीं चाहते थे कि डेटिंग या रिलेशनशिप में हमारा समय बर्बाद हो। हम सीधे शादी करना चाहते थे। इतना ही दिव्यांका ने ये भी कहा कि हम दोनों के पार्टी में जाना भी पसंद नहीं था, ना हम ड्रिंक करते हैं और ना स्मोक। कहीं ना कहीं इसी वजह से हमारे बीच शानदार बॉन्ड बन गया और यह कब हुआ हमें पता ही नहीं चला। विवेक दिव्यांका के कदमों में दुनिया की हर वो खुशी रख देना चाहते थे जिसकी वह हकदार थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed