इस साल को धमाकेदार बनाने के लिए जितना क्रेडिट शाहरुख खान को दिया जाएगा, उतना ही सनी देओल के खाते में भी जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि दोनों अभिनेताओं ने अपनी फिल्मों से इस साल लोगों का भरपूर मनोरंजन कर बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों को भी छुआ है। 'पठान' के बाद और 'जवान' से पहले रिलीज हुई अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'गदर 2' ने 22 साल बाद सनी देओल के स्टारडम को लोगों के दिलों में एक बार फिर जिंदा कर दिया है। फिल्म का शानदार सफर अभी भी जारी है, लेकिन बहुत से दर्शक ऐसे हैं जो इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। हमारे पास वैसे ही दर्शकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। चलिए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं 'गदर 2'...
Gadar 2 OTT Release: 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की फिल्म
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने बड़े की आराम से पहले 300, 400 और फिर 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारी थी। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह एक्शन पैक्ड फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह बनकर पाकिस्तानियों के सामने सिंह की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों में जोश भर दिया है। ऐसे में बहुत से दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। फिल्म 6 अक्तूबर को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल की। अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिलीज के लगभग दो महीने बाद, 'गदर 2' अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। एलान हो गया है कि अनिल शर्मा की फिल्म का डिजिटल प्रीमियर कब और कहां होगा। जी 5 ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में जी 5 पर आ रही है!'
'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, लव सिन्हा और सिमरत कौर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका निभा रहे, जबकि अमीषा पटेल सकीना के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लोगों से जबर्रदस्त मिलते अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि ओटीटी पर भी फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा देगी। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है, जिन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' को निर्देशित किया था।
'गदर 2' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां यह 2001 में इसकी पहली फिल्म खत्म हुई थी। 'गदर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के कलेक्शन की बता करें तो इसने सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ते हुए भारत में कुल 526 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में दर्शकों को खीचने में सफल हो रही है।