सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शराब और उसकी 'कड़वाहट' के बारे में खुलकर बात की है। सनी देओल शराब और सिगरेट जैसी आदतों से दूरी बनाए हुए हैं। अब अभिनेता ने उस समय के बारे में बात की, जब उन्होंने शराब पीने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें इसमें बिल्कुल भी मजा नहीं आया। उन्होंने साझा किया कि जब उन्होंने लंदन में इसे पहली बार पिया था, तब वह बहुत छोटे थे और इसके प्रचार-प्रसार को नहीं समझते थे।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया शराब नहीं पीने की वजह का खुलासा, बोले- यह बहुत कड़वी होती है और बहुत बदबू आती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rohan Mehra: रोहन को नहीं मिला स्टार किड होने का फायदा, बोले, बढ़िया बोहनी के बावजूद लगातार चलता रहा संघर्ष
राजवीर देओल भी अपने पिता के साथ मौजूद थे। राजवीर ने एक घटना के बारे में बताया, जहां सनी देओल ने उन्हें नशे में समझ लिया था। उन्होंने कहा, ''पहली बार पिताजी को संकेत तब मिला, जब मैंने केवल एक बीयर पी थी। पिताजी सो रहे थे और मैं कुछ लेने के लिए जा रहा था, क्योंकि मैंने अपना चार्जर उनके बिस्तर के पास छोड़ दिया था और मेरी ठोकर उनके चार्जर पर पड़ी और उन्हें लगा कि मैं नशे में हूं। वह मेरी सांस में उस एक बीयर की गंध महसूस कर सकते थे।''
Kareena Kapoor: कपूर महिलाओं ने फिल्मों में क्यों नहीं किया काम?, करीना ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा
सनी देओल ने अपने परिवार में अनुशासन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे दोनों बेटों ने कब शराब पीना शुरू कर दिया। मेरे घर में हमेशा से यही स्थिति रही है। मेरे पिता को मेरे बारे में बहुत सी बातें नहीं पता थीं। इस तरह बच्चे थोड़े अनुशासित रहते हैं। एक बच्चा वही करेगा, जो उसे करना है। मैं एक सख्त परिवार से आता हूं, लेकिन मुझे जो करना था, मैंने किया, लेकिन मुझे शराब कभी पसंद नहीं आई।''
Ranbir Kapoor: स्कूल की यादों में खोए रणबीर कपूर, एक्टर ने सुनाया प्रिंसिपल से थप्पड़ पड़ने का मजेदार किस्सा
वहीं बात करें सनी देओल की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेता फिल्म 'बाप' में मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह आमिर खान के प्रोडक्शन 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।
Khamosh: ‘खामोश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में विधु का स्टैंडिंग ओवेशन, 37 साल बाद मुंबई में जुटे फिल्म के सितारे