फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: सनी देओल ने किया 'एनिमल' का रिव्यू, छोटे भाई पर जताया प्यार, बोले- वे अब लॉर्ड बॉबी हैं

Fri, 15 Dec 2023 08:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Dec 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol Praise Younger brother For film Animal says now he is Lord Bobby
सनी देओल-बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। एक दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है। बेशक फिल्म में उनका किरदार थोड़ समय के लिए है, लेकिन अपने दमदार अभिनय से बॉबी छा गए हैं। अभिनेता के बड़े भैया सनी देओल ने भी उनकी ये फिल्म देख ली है और देखने के बाद बॉबी पर खूब प्यार लुटाया है।


Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Gadar 2 Star Sunny Deol Praise Younger brother For film Animal says now he is Lord Bobby
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने पीटीआई से बातचीत में फिल्म को लेकर बात की। इस दौरान वे बॉबी देओल की खूब तारीफ करते नजर आए। सनी देओल ने कहा, 'मैं बॉबी के लिए बेहद खुश हूं। मैंने फिल्म 'एनिमल' देखी और मुझे ये अच्छी लगी। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं फिल्म में जो मुझे पसंद नहीं आईं, लेकिन वे फिल्में मुझे और भी कई फिल्मों में पसंद नहीं आईं, यहां तक कि अपनी खुद की फिल्मों में भी'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Press Trust of India (PTI) (@ptinews_multimedia)

Gadar 2 Star Sunny Deol Praise Younger brother For film Animal says now he is Lord Bobby
एनिमल में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी ने आगे कहा, 'एक इंसान होने के नाते किसी चीज को पसंद और नापसंद करना मेरा अधिकार है। लेकिन, कुल मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है। इसका म्यूजिक बहुत उम्दा है। सबसे खास बात कि फिल्म का संगीत इसके सीन्स के साथ मेल खाता है'। सनी देओल ने अपने छोटे भाई पर प्यार उड़ेलते हुए कहा, 'बॉबी हमेशा बॉबी रहे हैं, लेकिन अब वे लॉर्ड बॉबी हैं'।
Animal Album Review: ‘एनिमल’ का बिना म्यूजिक ये वाला गाना सुना क्या?, लौट आया बोलों और सुरों का जमाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol Praise Younger brother For film Animal says now he is Lord Bobby
एनिमल में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में देश के साथ-साथ विदेशों में भी ये फिल्म धमाका कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 476 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस वीकएंड तक फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये पार होने की पूरी संभावना है। दुनियाभर में इस फिल्म का डंका बज रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 772 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol Praise Younger brother For film Animal says now he is Lord Bobby
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने भी सनी देओल की तरफ से मिली तारीफ का जिक्र किया था। उनसे जब पूछा गया कि 'एनिमल' को लेकर  सनी देओल की प्रतिक्रिया क्या रही? तो उन्होंने बताया, 'भैया तो बहुत खुश हैं। इतना खुश हैं मेरे लिए। जैसे ‘गदर 2’ में हम उनके लिए खुश हो रहे थे। हर दिन कलेक्शन देखते थे। रुकी नहीं रही, रुकी नहीं रही, रुकी नहीं रही। शुरू में तो हम लोगों को लगता था कि ये सपना है। लेकिन, बाद में सपना हकीकत में बदलता ही गया। और, अब मेरे साथ वैसा ही हो रहा है, तो सब बहुत खुश हैं घर में'।
तीन बीवियों वाले अबरार के किरदार पर बॉबी बोले, नो कमेंट्स, सनी देओल के साथ शुरू की एक्शन फिल्म की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed